थाना साबिक पंजाबी सराय चौक में बांस फोडान चौकी इंचार्ज द्वारा जनमानस को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में दी जानकारी

Spread the love

काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के दिशा निर्देशानुसार एसपी काशीपुर, सीओ काशीपुर एवं प्रभारी एसएचओ काशीपुर के आदेश के अनुपालन में वृहस्पतिवार सायं मौहल्ला थानासाबिक-पंजाबी सराय चौक में बांसफोड़ान पुलिस चौकी इंचार्ज के द्वारा जनमानस खासकर, युवा वर्ग को नशे से दूर रखने के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत नशे के दुष्प्रभाव बताते हुए इससे दूर रहने का आग्रह किया गया। जनमानस द्वारा भी नशे को जड़ से खत्म करने हेतु पूर्ण सहयोग देने की बात कही गई। उत्तरांचल मुस्लिम यूथ मोर्चा के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारीगण ने नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताते हुए कहा कि नशे का समूल नाश करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने युवा पीढ़ी से किसी भी दशा में किसी भी तरह का नशा न करने का आहवान किया। वहीं उत्तरांचल मुस्लिम यूथ मोर्चा के महानगर अध्यक्ष शहजाद अंसारी ने पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की तारीफ करते हुए विश्वास दिलाया कि उत्तरांचल मुस्लिम यूथ मोर्चा पुलिस को हरसम्भव सहयोग करेगा। शहजाद अंसारी ने भी उपस्थित जनों से किसी भी तरह का नशा न करने और दूसरों को भी इस हेतु प्रेरित करने का आहवान किया। इस दौरान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डा. एमए राहुल व अन्य पदाधिकारियों समेत बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

More From Author

जेसीज पब्लिक स्कूल जूनियर के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन समारोह जेसीज पब्लिक स्कूल जूनियर के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। विशिष्ट अतिथि नगर निगम रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा एवं किच्छा के विधायक तिलकराज बेहड़ ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

इज़ ऑफ डूईंग एवं इज़ ऑफ लीविंग कार्यक्रम के अन्तर्गत User Feedback data में सुधार हेतु कार्यशाला का आयोजन जिला उद्योग केन्द्र सभागार में किया गया

थाना दिनेशपुर अंतर्गत उत्तराखंड पुलिस एप के प्रचार प्रसार हेतु चलाया गया जन जागरूकता अभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *