थाना किच्छा से चोरी मोटरसाइकिल सहित चोर को पुलभट्टा पुलिस ने दबोचा

Spread the love

*थाना किच्छा से चोरी मोटरसाइकिल सहित चोर को पुलभट्टा पुलिस ने दबोचा।*

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर महोदय के अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलभट्टा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक आदत नाजायज चाकू सहित अभियुक्त प्रतीक कश्यप पुत्र कृष्ण मुरारी निवासी वार्ड नंबर 18 सिरौलीकला थाना पुलभट्टा को गिरफ्तार किया अभियुक्त के पास एक आदत चाकू व थाना किच्छा के FIR NO 339/22 धारा 379 आईपीसी से संबंधित चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल UK 06AC 2580 बरामद हुई। पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्त प्रतीक कश्यप ने उक्त मोटरसाइकिल को दिनांक 25.06. 2022 को किच्छा के मारवाड़ी धर्मशाला के पास से अपने साथी सतपाल कश्यप के साथ मिलकर चोरी करने की बात कबूली। अभियुक्त प्रतीक कश्यप आदतन अपराधी है जिससे वर्ष 2017 में थाना बहेड़ी में चोरी की कुल 8 मोटरसाइकिलें बरामद हुई थी जिसके विरुद्ध थाना बहेड़ी में FIR NO.352/17 धारा 379/411आईपीसी व FIR NO.516/2017 धारा 379/411/414 IPC के अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना पुल भट्टा में FIR NO.116/22धारा 4/25 आर्म्स एक्ट व 41/102 सीआरपीसी को 411 आईपीसी का अभियोग पंजीकृत किया गया।

अभियुक्त प्रतीक कश्यप को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है अभियुक्त भगवान दास की तलाश जारी है।

 

*मीडिया सेल उधमसिंहनगर पुलिस*

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

भाजपा नेता के भाई के घर चोरी,बंदूक समेत सोने के जेवरात पार

पढ़िए..उधम सिंह नगर में फिर हुए पुलिस अधिकारियों के तबादले,एसओजी ,समेत कोतवाली में मिली तैनाती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *