ट्रांसिट कैंप क्षेत्र में 50.25 gm अवैध स्मैक,दो एन्ड्रायड मोबाइल फोन व 3100 रुपये के साथ एक महिला व एक पुरुष उधम सिंह नगर पुलिस की गिरफ्त में।

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

ट्रांसिट कैंप क्षेत्र में 50.25 gm अवैध स्मैक,दो एन्ड्रायड मोबाइल फोन व 3100 रुपये के साथ एक महिला व एक पुरुष उधम सिंह नगर पुलिस की गिरफ्त में

वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड को नशा मुक्त बनाये जाने के तहत पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड के निर्देश के क्रम मे      वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंह नगर  द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को ड्रग्स के सन्दर्भ में प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे । जिस क्रम मे     प्रभारी निरीक्षक ट्रांजिट कैंप के नेतृत्व मे थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस टीम और ANTF उधम सिंह नगर की टीम द्वारा बैगन फिल्ड (ठाकुरनगर) के पास ट्रांजिट कैम्प से दिनांक 21-12-2023 को समय 2300 बजे अभियुक्ता उमा विश्वास पत्नी कृष्णा विश्वास निवासी ठाकुर नगर वार्ड नं0 10 थाना ट्रांजिट कैम्प जनपद उ0सि0नगर उम्र 28 वर्ष के कब्जे से 40.10 ग्राम अवैध स्मैक और एक vivo कंपनी का मोबाइल और 2500 रुपये और अभियुक्त विजय मिस्त्री पुत्र सुमंत मिस्त्री निवासी ग्राम समरेर थाना दातागंज जिला -बदायूँ उत्तर प्रदेश उम्र 24 वर्ष कब्जे से 10.15 ग्राम अवैध स्मैक और एक Infinix कम्पनी का मोबाइल और 600 रुपये बरामद किए पूछने पर इसके द्वारा बरामदा उक्त स्मैक बहेडी जिला बरेली उ0प्र0 से इरशाद नाम के व्यक्ति से सस्ते दामो में खरीदकर ट्रांजिट कैम्प,रुद्रपुर में नशे के आदी लोगो को मंहगे दामो में बेचना बताया गिरफ्तार अभियुक्त गण उमा विश्वास और विजय मिस्त्री के विरुद्ध थाना ट्रांजिट कैंप में बरामदगी के आधार पर FIR NO- 382/2023 धारा 8/21 NDPS ACT पंजीकृत किया गया है । अभियुक्त को रिमाण्ड हेतु मान० न्यायालय पेश किया जा रहा है। पकड़े गए अभियुक्त गण भाई बहिन है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1-उमा विश्वास पत्नी कृष्णा विश्वास निवासी ठाकुर नगर वार्ड नं0 10 थाना ट्रांजिट कैम्प जनपद उ0सि0नगर उम्र 28 वर्ष

2-विजय मिस्त्री पुत्र सुमंत मिस्त्री निवासी ग्राम समरेर थाना दातागंज जिला -बदायूँ उत्तर प्रदेश उम्र 24 वर्ष

बरामदगी-

50.25 gm अवैध स्मैक , दो एन्ड्रायड मोबाइल फोन व 3100 रुपये

अपराधिक इतिहास
अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है

मीडिया सेल
जनपद उधम सिंह नगर

More From Author

अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रियान्वन उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण देहरादून राजकुमार नेगी (DIG/Addl-CEO Operation USDM) ने शनिवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कार्यालय का निरीक्षण कर आपदा के विविध पक्ष व गतिमान क्रियाकलापों की समीक्षा

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

सत्येंद्र चंद्र गुड़िया लॉ कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर वीरेंद्र कुमार को मिली पीएचडी की उपाधि।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत ग्राम – ढकिया कला तथा ग्राम महतावन में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।