ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में मेडिकल स्टोर की आड़ में स्मैक की तस्करी करने वाले मेडिकल स्टोर संचालक को उधम सिंह नगर पुलिस ने 26.20 ग्राम अवैध स्मैक व एक रिवाल्वर मय 05 जिन्दा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार।

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में मेडिकल स्टोर की आड़ में स्मैक की तस्करी करने वाले मेडिकल स्टोर संचालक को उधम सिंह नगर पुलिस ने 26.20 ग्राम अवैध स्मैक व एक रिवाल्वर मय 05 जिन्दा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड को नशा मुक्त बनाये जाने के तहत पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड के निर्देश के क्रम मे   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंह नगर  द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को ड्रग्स के सन्दर्भ में प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे । जिस क्रम मे  पुलिस अधीक्षक अपराध   पुलिस अधीक्षक नगर   रुद्रपुर , क्षेत्राधिकारी नगर  के निर्देशन में प्रभारी ANTF उधम सिंह नगर और प्रभारी थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप के नेतृत्व मे थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस टीम और ANTF उधम सिंह नगर की टीम द्वारा गश्त दौरान शाई मंदिर के पास विधि मेडिकल स्टोर के बाहर संजय नगर खेडा से दिनांक 03-01-24 को समय 21:35 बजे विधि मेडिकल स्टोर के संचालक विवेक कुमार सक्सेना पुत्र हरिशंकर सक्सेना निवासी वार्ड नंबर 5 खेड़ा कॉलोनी थाना ट्रांजिट कैंप उधम सिंह नगर के कब्जे से 26.20 ग्राम अवैध स्मैक, स्मैक बिक्री के 3100 रूपये, एक सिल्वर फॉयल पेपर, एक आधार कार्ड, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू तथा नशे की तस्करी हेतु प्रयोग में लायी जाने गयी एक लाईसेंसी रिवाल्वर मय 05 जिन्दा कारतूस के गिरफ्तार किया गया बरामदगी के आधार पर थाना ट्रांजिट कैंप में FIR न०- 05/24 धारा 8/21 NDPS एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है ।अभियुक्त विवेक द्वारा तस्करी हेतु प्रयोग में लायी जाने वाली लाईसेंसी रिवाल्वर के लाइसेंस की निरस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही है |

बरामदा माल

1. 26.20 ग्राम स्मैक
2. एक लाईसेन्सी रिवाल्वर मय 05 जिन्दा कारतूस
3. स्मैक ब्रिक्रि के कुल 3100 रुपये

गिरफ्तार अभियुक्त

1.विवेक कुमार सक्सैना पुत्र हरिंशकर सक्सैना निवासी वार्ड न0 5 खेडा कालोनी थाना ट्रांजिट कैंप उधम सिंह नगर

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा पकड़ी पार्टी ड्रग (CRYSTAL METH) की बड़ी खेप वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर डॉ0 मंजुनाथ टी सी  के आदेशानुसार उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा की गई नशे के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी।

बड़ी खबर पुलिस अधिकारियों के तबादले, अल्मोड़ा,देहरादून ,चंपावत, पढ़िए पूरी खबर