टेंपो द्वारा बाइक को टक्कर मार दिए जाने से बाइक सवार दो व्यक्ति हुए घायल

Spread the love

JUGNU KHAN काशीपुर। टैम्पो द्वारा बाइक को टक्कर मार दिये जाने से बाइक सवार दो व्यक्ति घायल हो गये। सीपीयू कर्मियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही टैम्पो को मय चालक पकड़ लिया। शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे अलीगंज रोड पर बांसखेड़ा के पास काशीपुर की ओर से जा रहे ऑटो संख्या यूके 18 सीए 1108 के चालक ने पैगा की तरफ से आ रही मोटरसाइकिल को ओवरटेक करते समय टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। सीपीयू में तैनात एसआई जसवंत सिंह द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल धर्मपाल व मुनेश को ई-रिक्शा में बिठाकर निजी अस्पताल पहुंचाया गया जबकि सीपीयू के कांस्टेबल प्रणय राठी व कांस्टेबल सुनील भदोला द्वारा पीछा कर टेंपो को चालक सहित पकड़ कर पैगा पुलिस चौकी के सुपुर्द किया गया।

 

More From Author

जेसीज पब्लिक स्कूल जूनियर के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन समारोह जेसीज पब्लिक स्कूल जूनियर के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। विशिष्ट अतिथि नगर निगम रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा एवं किच्छा के विधायक तिलकराज बेहड़ ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

बैंकाक (थाईलैण्ड) में सुरूचि सक्सेना को मिला यह आवार्ड

ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज की छात्राओं का रिलायंस में चयन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *