जिलाधिकारी ऊधमसिंहनगर व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर महोदय द्वारा प्रशासन/ पुलिस के अधिकारियों के साथ स्ट्रांग रूम बगवाड़ा मंडी का निरीक्षण किया तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।*

Spread the love

जिलाधिकारी ऊधमसिंहनगर व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर महोदय द्वारा प्रशासन/ पुलिस के अधिकारियों के साथ स्ट्रांग रूम बगवाड़ा मंडी का निरीक्षण किया तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।*

जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर उदय राज सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर, डॉ0 मंजुनाथ टीसी द्वारा लोकसभा चुनाव के परिपेक्ष में EVM मशीनों की सुरक्षा हेतु बगवाड़ा मंडी में बनाए गए स्ट्रांग रुम का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान स्ट्रांग रूम की निगरानी हेतु लगाये गए सी0सी0टी0वी0 कैमरों, वॉच टावर एवं सुरक्षा गार्द का निरीक्षण किया गया। EVM सुरक्षा ड्यूटी में नियुक्त समस्त अधि0/कर्म0 गणों को निर्देशित किया गया कि वह सतर्कतापूर्वक अपनी ड्यूटी का निर्वहन करेंगे तथा स्ट्रांग रूम में किसी भी बाहरी व्यक्ति को नहीं आने देंगे, साथ ही स्ट्रांग रुम के आस-पास के क्षेत्र की सी0सी0टी0वी0 कैमरों के माध्यम से 24 घण्टे निगरानी करने हेतु निर्देशित किया।

औचक निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ऊधम सिंह नगर, पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर, सहायक पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर, उपजिलाधिकारी रुद्रपुर, क्षेत्राधिकारी संचार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी उधमसिंहनगर,निरीक्षक अभिसूचना, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन , प्रभारी निरीक्षक रुद्रपुर और अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

More From Author

उत्तराखंड विधायक शिव ने विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग उठाई तीन से ज्यादा बच्चों वाले परिवार को सभी सरकारी सुविधाएं न दी जाएं चित्र शिव अरोरा

रुद्रपुर। गुरुवार को इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम पर गैस सिलेंडर लेने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंच गए, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घंटों इंतजार के बावजूद गैस न मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने एजेंसी परिसर में जमकर हंगामा किया।

गैरसैण विधानसभा सत्र के दौरान विधायक शिव अरोरा ने कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाक़ात! जल्द आरम्भ होगा मोदी मैदान मे इंडोर आउटडोर खेल स्टेडियम का निर्माण

ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों हेतु पानी आदि की व्यवस्था करने पर एसएसपी ऊधम सिंह नगर द्वारा सनसेरा कंपनी का किया गया आभार प्रकट।

रुद्रपुर, ट्रांजिट कैंम्प, पंतनगर, किच्छा, गदरपुर, बरेली, रामपुर आदि से चुराई 14 मोटरसाईकिल बरामद। आरोपियों द्वारा चोरी की मोटर साईकिलों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर किया जा रहा था गुमराह।