चलो अभियान में बूथ न. 94 भदईपुरा में प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में पहुँचे विधायक शिव अरोरा, बूथ कमेटी में भरा जोश लोकसभा चुनाव के लिये कमर कसने को कहा विधायक बोले तीसरी बार प्रचंड बहुमत से जीतेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 

Spread the love

रिपोर्टर रेनू प्रजापति

गांव चलो अभियान में बूथ न. 94 भदईपुरा में प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में पहुँचे विधायक शिव अरोरा, बूथ कमेटी में भरा जोश लोकसभा चुनाव के लिये कमर कसने को कहा

विधायक बोले तीसरी बार प्रचंड बहुमत से जीतेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

रुद्रपुर। भाजपा शीर्ष नेतृत्व के निर्देश अनुसार शुरू हुए गांव चलो अभियान के निमित विधायक शिव अरोरा भी प्रवासी कार्यकर्ता के रूप ने बूथ न 94 भदईपुरा में प्रवास किया, इस दौरान भदईपुरा पहुँचे विधायक शिव अरोरा ने बूथ की कमेटी संग बैठक की साथ ही आगामी चुनाव को देखते हुए बूथ की कमेटी के सदस्यों को कमर कसने को कहा कि महज कुछ ही दिनों में लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने वाला है और जिसको देखते हुए भारतीय जनता पार्टी अपनी तैयारी को बूथ स्तर पर भी मजबूत करने की दिशा में यह गांव चलो अभियान चलाया गया हैं, वही इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने पैदल भ्रमण कर सम्पर्क करते हुए केंद्र सरकार की योजनाओं के पत्रक वितरित कर आमजन को सरकार की जनकल्याणी योजनाओं की जानकारी दी, साथ ही विधायक शिव अरोरा ने निकटम मन्दिर में भगवान शिव के दर्शन कर समस्त क्षेत्र के सुख समृद्धि की कामना की,
विधायक शिव अरोरा ने कहा हमारी पार्टी का पहले से ही मंत्र रहा है कि बूथ जीता चुनाव जीता, ओर भदईपुरा क्षेत्र हिंदुत्व ओर भाजपा का गढ़ रहा है जहां से कमल का फूल एक तरफा परचम लहराता है, हमको पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दस साल के जनसेवा को समर्पित कार्यकाल को देश की जनता सरहाने वाली है और रुद्रपुर विधानसभा से भी हम पहले से भी बड़े अंतर से लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करेंगे। वही हाल ही प्रदेश की धामी सरकार ने प्रदेश में समान नागरिक सहिता को विधानसभा में पारित करा कर देश के पहला राज्य बन गया है जो ucc को लागू करने जा रहा है। हमारी सरकार की सोच जनता की सेवा और आमजन के उत्थान के लिये ही कार्य करती आ रही है और हमने अपने चुनावी संकल्प पत्र में किये वादे अनुसार ucc को लाने का कार्य किया है।
इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने बूथ की कमेटी को सक्रिय भूमिका में रहने को कहा और हम इस बूथ पर कांग्रेस पार्टी का सूपड़ा साफ कर ऐसी इच्छा शक्ति के साथ लोकसभा चुनाव में लगना है और तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी की जीत को सुनिश्चित करना है। इस दौरान भाजपा नेता वेद ठुकराल, बूथ अध्यक्ष हरप्रीत सिंह, राजेश यादव, स्वाति शर्मा, रजनी रावत, अनमोल विर्क, ममता त्रिपाठी, मयंक कक्कड़, सुनील यादव, विकास सागर, आशीष यादव, कौशल शर्मा, सुरेश शर्मा, महावीर कश्यप, सुमित यादव, सूरज पांडेय, नमन चावला, मोर सिंह यादव,सुनील सागर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

गांव चलो अभियान में बूथ न. 94 भदईपुरा में प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में पहुँचे विधायक शिव अरोरा, बूथ कमेटी में भरा जोश लोकसभा चुनाव के लिये कमर कसने को कहा विधायक बोले तीसरी बार प्रचंड बहुमत से जीतेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

रुद्रपुर 13 फरवरी 2024–केन्द्रीय सड़क परिवहन एवम राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी के पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने बुके देकर स्वागत किया