चंद्रावती तिवारी कन्या पीजी कॉलेज में अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा का सम्मान समारोह हुआ संपन्न

Spread the love

चंद्रावती तिवारी कन्या पीजी कॉलेज में अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा का सम्मान समारोह हुआ संपन्न

काशीपुर। अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा का सम्मान समारोह चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय रहीं। भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर ब्राह्मण बंधुओं को प्रदेश महामंत्री उमेश जोशी ने माला पहना कर व सम्मान पत्र प्रदान कर “ब्राह्मण गौरव” से सम्मानित किया‌। उत्तराखंड रत्न प्राप्त वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा समेत डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, लता शर्मा, शालिनी शर्मा, प्रभा तिवारी व प्रदीप जोशी को भी ब्राह्मण गौरव से सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा कि ब्राह्मण समाज देश की तरक्की के लिए हमेशा तत्पर है। महानगर अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मण अपनी कर्मठता, दृढ़ता, विनम्रता, सहजता व संकल्प शीलता एवं उदारता से समाज में अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करता है व एक दर्पण के रूप में प्रसारित करता है। प्रदेश महामंत्री उमेश जोशी ने कहा कि ब्राह्मण अथक परिश्रम, शिक्षा, प्रेम, समाज सेवा, दृढ़ संकल्प के प्रति हमेशा समर्पित रहता है। समारोह का संचालन पंडित संदीप चतुर्वेदी व पंकज पंत ने किया। भास्कर त्यागी, पंकज पंत, संदीप चतुर्वेदी, प्रदीप जोशी, गिरीश चंद्र अधिकारी, शालिनी शर्मा, विमल गुड़िया, विकल्प गुड़िया, देवांग मिश्रा आदि ब्राह्मण बंधु उपस्थित थे।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

काशीपुर। लोहियापुल क्षेत्र आईटीआई टीम द्वारा चैकिंग के दौरान लाखों रुपए बरामद किए। एक स्विफ्ट डिजायर कार से कुल 06 लाख रुपए बरामद किये।

एस सी गुड़िया आईएमटी के विद्यार्थियों ने किया पार्ले बिस्कुट लिमिटेड का औद्योगिक भ्रमण