ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट के लिये अधिकारी तैयार रहे :धामी जॉलीग्रांट एयरपोर्ट और पंतनगर एयरपोर्ट को अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने की तैयारी

Spread the love

ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट के लिये अधिकारी तैयार रहे :धामी

जॉलीग्रांट एयरपोर्ट और पंतनगर एयरपोर्ट को अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने की तैयारी

देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में राज्य के विकास कार्यों में तेजी लाने एवं रोजगार सृजन को बढ़ाने के लिए शासन के उच्च स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत अब तक हुए रोड शो में जो करार हुए हैं, उन करारों की ग्राउंडिंग के लिए तेजी से कार्य किये जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि देहरादून में 08 और 09 दिसम्बर 2023 को होने वाले आयोजन से पहले अधिकांश कार्य धरातल पर उतरें, इसके लिए तेजी से कार्य किये जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए नीतियों में और सरलीकरण की जरूरत है, तो इसके लिए प्रस्ताव लाये जाएं। राज्य में जिन निवेश प्रस्तावों से अधिक रोजगार सृजन हो सकता है और राज्य की परिस्थितियों के हिसाब से जो प्रस्ताव अधिक अनुकूल हैं, उनको शीर्ष प्राथमिकता दी जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए हवाई कनेक्टिविटी को और विस्तार देना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जॉलीग्रांट एयरपोर्ट और पंतनगर एयरपोर्ट को अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने की दिशा में राज्य स्तर से की जाने वाली समस्त कार्यवाही शीघ्र की जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि पिथौरागढ़ के नैनीसैनी हवाई पट्टी से नियमित हवाई सेवा संचालित करने के लिए की जा रही कार्यवाही में तेजी लाई जाए। इन सभी गतिविधियों में फास्ट ट्रेक मोड में कार्य किया जाए। राज्य में रोपवे निर्माण से संबधित कार्यों में भी तेजी लाने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मानसखण्ड मन्दिर माला मिशन के मास्टर प्लान पर तेजी से कार्य किये जाएं। राज्य में गढ़वाल मंडल और कुमांऊ मण्डल आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत दोनों मण्डलों में कनेक्टिविटी के विस्तार के लिए भी तेजी से कार्य किये जाएं। मानसखण्ड मन्दिर माला मिशन के तहत प्रथम चरण में चयनित मंदिरों के लिए मास्टर प्लान के आधार पर कार्यों में तेजी लाई जाय।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि 28 नवम्बर से 01 दिसम्बर 2023 तक देहरादून में होने वाले 06वें विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन की सभी तैयारियां समय पर सुव्यवस्थित तरीके से की जाएं। उन्होंने कहा कि राज्य में आपदा प्रबंधन की दृष्टि से यह बड़ा आयोजन होना है। अनेक देशों से आपदा प्रबंधन से जुड़े विशेषज्ञ इस आयोजन में प्रतिभाग करेंगे। उत्तराखण्ड को वैश्विक स्तर पर एक अलग पहचान बनाने का राज्य के पास अच्छा अवसर है।

मुख्यमंत्री ने आने वाले त्योहारों के दृष्टिगत कानून व्यवस्था की समीक्षा भी की। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि कानून व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनन्द बर्द्धन, सचिव आर.मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, अपर पुलिस महानिदेशक ए.पी. अंशुमन, अपर सचिव
रणवीर सिंह चौहान, युगल किशोर पंत, सी. रविशंकर, महानिदेशक उद्योग रोहित मीणा, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, महानिदेशक यू कॉस्ट प्रो. दुर्गेश पंत, अपर सचिव जे.सी काण्डपाल एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

भारत सरकार के नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत आज देहरादून से आई एक टीम व तराई केंद्रीय वन प्रभाग रूद्रपुर के संयुक्त तत्वावधान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पुलभट्टा क्षेत्र में 608 ग्राम अवैध स्मैक(कीमत करीब 60 लाख 80 हजार रूपये) व मोटरसाइकिल सहित 01 अभियुक्त उधम सिंह नगर पुलिस की गिरफ्त मे।