ग्राम फिरोजपुर के लोगों ने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

ग्राम फिरोजपुर के लोगों ने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा को सौंपा ज्ञापन काशीपुर। सन् 1975-1976 में आवंटित अनुसूचित जाति भूमिहीन परिवारों को उत्तरप्रदेश आदेशानुसार शासन ने 100 एकड़ भूमि पर बसाया था जिन्हें नैनीताल हाईकोर्ट द्वारा बेदखल करने का आदेश दिया है। इस आदेश को रोकने की मांग को लेकर मानपुर फिरोजपुर गांव के लोगों ने आज वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने अवगत कराया कि सन् 1975 से पूर्व वे नबलपुर काशीपुर के स्थाई निवासी थे। सन् 1975-1976 में उत्तर प्रदेश शासन से उन्हें 100 एकड़ कृषि भूमि तथा 5 एकड़ आवासीय भूमि ग्राम मानपुर फिरोजपुर तहसील काशीपुर में पट्टे पर दी गई थी। वर्ष सन् 1986-1987 में राजस्व विभाग एवं वन विभाग द्वारा क्षेत्र का संयुक्त सर्वेक्षण सभी परिवारों की भूमि की पैमाइश कर भू-चित्र तैयार किया गया। 21 फरवरी 1987 को सभी परिवारों के मुखिया के पहचान पत्र राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा दर्ज किये गये। 100 एकड़ वन भूमि पट्टे पर दिये जाने की स्वीकृति सन् 1976 में शासन से प्राप्त हो चुकी थी। राज्यपाल उत्तराखण्ड सरकार के आदेशानुसार सन् 2014 में वन विभाग, राजस्व विभाग, चकबंदी विभाग बन्दोवस्त विभाग द्वारा संयुक्त सर्वेक्षण कर सूची तैयार की गयी, जो उत्तराखण्ड सरकार को भेजी गयी थी। वर्तमान में ग्राम फिरोजपुर की इस भूमि पर अनुसूचित जाति के 800 गरीब परिवार अपने पक्के मकान बनाकर निवास कर रहे हैं और सरकार की सारी जन कल्याण की सुविधाओं का लाम भी ले रहे हैं। इनमें 90 प्रतिशत प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना से भी आवास बने हैं। बताया कि 21 दिसम्बर 2023 रिट संख्या 376 ;एस/बीद्ध 2023 में उच्च न्यायालय ने उन्हें बेदखल करने का आदेश जारी किया हैं, जो कि न्याय संगत नही हैं। क्योंकि वे अपने घर जमीन ग्राम शहीद नगर नबलपुर कलोनी काशीपुर से विस्थापित किये गये थे। ऐसे ही अपने घर जमीन छोड़कर सरकार द्वारा दी गयी भूमि पर बसाये गये थे। अब सबाल यह है कि अनुसूचित जाति के गरीब परिवार कहां जायेंगे। मांग की कि हाईकोर्ट नैनीताल द्वारा दिये गये बेदखली के आदेश को रोकने के लिए कदम उठाये जायें ताकि ग्रामीणों को दिक्कत न हो। ज्ञापन सौंपने वालों में जय सिंह गौतम, सत्येन्द्र गौतम, उमेश, लेखराज, गुरनाम सिंह गामा, रवि प्रजापति, लोकेश, मित्रपाल, राजपाल, विदेश पाल, तोताराम, विजय सिंह, मथुरीलाल गौतम व सपना गौतम समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

More From Author

अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रियान्वन उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण देहरादून राजकुमार नेगी (DIG/Addl-CEO Operation USDM) ने शनिवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कार्यालय का निरीक्षण कर आपदा के विविध पक्ष व गतिमान क्रियाकलापों की समीक्षा

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने‘स्वच्छ भारत मिशन’के तहत 58 डोर-टू-डोर वाहनों का फ्लैग ऑफ किया।

पुलिस ने स्टेट बैंक के एटीएम को उखाड़ ले जाने के फरार वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार