खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंडी चौकी क्षेत्र में मावे के सैंपल लेकर दो कट्टे मावे को किया नष्ट

Spread the love

राजीव कुमार उधम सिंह  नगर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंडी चौकी क्षेत्र में मावे के सैंपल लेकर दो कट्टे मावे को किया नष्ट

काशीपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिलावटी दुग्ध पदार्थों, खासकर मावा आदि की चेकिंग का अभियान और तेज कर दिया है।अभियान के तहत जगह-जगह चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में आज तड़के होली विशेष अभियान के तहत मंडी चौकी के समीप चेकिंग अभियान चलाया गया।जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ललित मोहन पाण्डे ने बताया कि ठाकुरद्वारा के ग्राम बंकावाला से लाये जा रहे मावे को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंडी चौकी पर रोक कर मावे का सैंपल लिया और जांच हेतु भेज दिया तथा दो कट्टे मावे को मौके पर नष्ट किया गया। उन्होंने बताया कि अब तक होली के मद्देनजर 32 खाद्य नमूनों को जांच के लिए भेजा जा चुका है। जिसमें खाद्य तेल, दूध , दही, पनीर, खोया, सूजी, बेसन, मैदा आदि शामिल हैं। पाण्डे ने बताया कि पहले सरकारी व गैर सरकारी वाहनों और बाइक आदि से मिलावटी दुग्ध पदार्थ, मावा आदि लाये जाते थे लेकिन अब ट्रेंड बदलते हुए खाद्य पदार्थों के कट्टों में छिपाकर सिंथेटिक मावा लाये जाने के समाचार मिलने पर टीम ने भी चेकिंग का ट्रेंड चेंज कर दिया है। उन्होंने कहा कि मिलावटखोरों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। टीम में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ललित मोहन पाण्डे, खाद्य सुरक्षा आधिकारी जसपुर/काशीपुर पवन कुमार एवं अन्य विभागीय सदस्य शामिल थे।

More From Author

पूर्व विधायक ठुकराल ने हनुमान जयंती पर चढ़ाया चोला रुद्रपुर। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। इस उपलक्ष्य में पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने अपने समर्थकों के साथ भूत बंगला स्थित श्री हनुमान मंदिर में मत्था टेका। ठुकराल ने विधिवत पूजा-अर्चना कर बालाजी महाराज को चोला अर्पित किया और क्षेत्रवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

जनपद ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा किच्छा क्षेत्र में हुई हत्या का खुलासा, अभियुक्त को गिरफ्तार किया *

ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक में ओडीआई प्रशिक्षण का शुभारंभ*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *