कच्ची शराब की कसीदगी करते पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

Spread the love

कच्ची शराब की कसीदगी करते पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

काशीपुर। कच्ची शराब की कसीदगी करते व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि उसकी साथी महिला फरार हो गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंहनगर के द्वारा ऑपरेशन क्रेक डाउन/आँपरेशन प्रहार के अन्तर्गत अवैध शराब की रोकथाम एवं धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के अर्न्तगत पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक थाना कुण्डा के नेतृत्व में थाना कुण्डा पुलिस द्वारा बन्टी पुत्र जबर सिंह निवासी गढीनेगी को कच्ची शराब की कसीदगी करते हुए कसीदगी उपकरण तथा 44 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान सन्तोष कौर पत्नी लखविन्दर सिंह भागने में सफल रही। मामले में धारा 60(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक होशियार सिंह
कां. मनोज जोशी, कैलाश काला थे।

More From Author

में आशा कार्यकर्ताओं का विशाल सम्मेलन आयोजित रुद्रपुर। स्थानीय गिल रिसोर्ट में आयोजित आशा सम्मेलन में जनपद की आशा कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर व्यापक चर्चा की गई।

रुद्रपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने शहर लक्ष्मी नारायण मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में जाकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया और हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटे शिवभक्त कांवड़ियों का जगह-जगह भव्य स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

मुख्यमंत्री धामी ने रामनगर में सफारी कर पर्यटकों से बातचीत की कहा पीएम का दौरा राज्य कें लिय सौभाग्यशाली मौका

कच्ची शराब की कसीदगी करते पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया