रूद्रपुर। आदर्श इंद्र बंगाली कॉलोनी में स्थित शनि मंदिर प्रांगण में श्री श्री शनिदेव महाराज की वार्षिक पूजा के उपलक्ष्य में महानाम संकीर्तन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। महा नाम संकीर्तन में निवर्तमान विधायक राजकुमार ठुकराल ने पहुंच कर पूजा अर्चना की एवं शीश नवाकर क्षेत्र में सुख समृद्धि एवं शांति की कामना की इस दौरान श्री ठुकराल ने सभी भक्तजनों को नवरात्र पर्व की भी शुभकामनाएं प्रेषित की l l
आयोजक देवू मण्डल और उनके पिता श्री कार्तिक मंडल के अनुसार कीर्तन मंडली दिल्ली,दिनेशपुर, पिपलिया नं 2 आदि स्थानों से बुलाये गए एवं सुमधुर कंठ में क्षेत्रवासियों को महानाम सुनाया गया। भंडारे में आस पास के क्षेत्रों से भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया। शनिदेव मंदिर प्रांगण आयोजित अखण्ड महानाम संकीर्तन में पहुंचने पर निवर्तमान विधायक राजकुमार ठुकराल को आयोजकों ने अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान ठुकराल ने संकीर्तन सुना और सभी के लिए सुख समृद्धि की कामना की। ठुकराल ने कहा धार्मिक आयोजनों से वातावरण शुद्ध और उर्जावान होता है। धार्मिक आयोजन हमें बुराई का त्याग और अच्छा की राह पर चलने की प्रेरणा देते है। श्री ठुकराल ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रम समाज को धर्म की राह पर चलने की प्रेरणा देते हैं। धार्मिक आयोजनों से मन में नई उर्जा का संचार होता है । उन्होनंे कहा कि आज युवा पीढ़ी पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव में आकर अपनी संस्कृति को भूल रही है। युवा पीढ़ी को अपने धर्म और संस्कृति से जोड़ने के लिए उन्हें जागरूक करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ साथ संस्कारों का ज्ञान देना भी जरूरी है। धार्मिक संस्कार ही व्यक्ति को आदर्श नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं। इस दौरान कीर्तन मण्डलियों ने संकीर्तन से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर , समाजसेवी संजय ठुकराल देवू मंडल कार्तिक मंडल पारुल मंडल चैताली मंडल हृदय मंडल श्रीति मंडल प्रीति मंडल गोविंद राय गणेश सरकार कृष्ण वत्सल सुभाष मंडल दुलाल बैरागी भुवन राय काशीनाथ हाजरा शंकर सरकार शिखा मंडल सरोज राय नोनी गोपाल विकास विश्वास उत्तम अधिकारी विष्णु सरकार सुब्रत सरकार देवदास सरकार बबली सरकार बुद्धो मल्लिक सुभाष मंडल दुलाल बैरागी भुवन राय काशीनाथ हाजरा शंकर सरकार शिखा मंडल सरोज राय नोनी गोपाल विकास विश्वास उत्तम अधिकारी विष्णु सरकार सुब्रत सरकार देवदास सरकार बबली सरकार बुद्धो मल्लिक रोबिन मल्लिक अमित सरकार अहिन्दर सरकार पुलिम शील देवशंकर शील मोनी मंडल पुजारी शशान चक्रवर्ती प्रह्लाद विश्वास दीपांकर साना कार्तिक मडल पारुल मंडल चैताली मंडल बंटी कोली,सुल्तान सिंह ,केरु मण्डल समेत तमाम लोग मौजूद रहे।