आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा नव वर्ष के उपलक्ष मैं जनता इंटर कॉलेज से निकलकर मुख्य बाजार होते हुए वापस जनता इंटर कॉलेज तक स्वयं सेवकों द्वारा पथ संचलन निकाला गया

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा नव वर्ष के उपलक्ष मैं जनता इंटर कॉलेज से निकलकर मुख्य बाजार होते हुए वापस जनता इंटर कॉलेज तक स्वयं सेवकों द्वारा पथ संचलन निकाला गया

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत बौद्धिक प्रमुख राजेश जी ने बताया कि आज के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक परम पूज्य डॉक्टर केशव राव बलिराम हेडगेवार जी का जन्म हुआ था उन्होंने कहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को 100 वर्ष पूर्ण होने को हैं संघ निरंतर बढ़ता जा रहा है संघ ने समाज की समस्त बुराइयों को दूर करने का निरंतर प्रयास किया है तथा निरंतर करता जा रहा है संघ अपने कई अनुसंघिक संगठन द्वारा समाज के बीच कार्य करता रहा है समाज में उच्च नीच का भेदभाव दूर करने के लिए समरसता के रूप में संगठन काम करता है धर्म को जीवित रखने के लिए धर्म जागरण के रूप में कार्य करता है पर्यावरण की चिंता करते हुए पर्यावरण एवं जल संरक्षण के रूप में संगठन काम करता है गांव को जीवित रखने के लिए ग्राम भारती के रूप में काम करता है उन्होंने बताया समाज का कोई भी कार्य ऐसा नहीं है जिस कार्य की चिंता राष्ट्रीय स्वयंसेवक ना कर रहा हो तथा इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता योगराज बत्रा जी द्वारा की गई । कार्यक्रम में विभाग संघचालक रामउ जागर जी,नगर संघचालक लक्ष्मीनारायण जी, श्री गजेन्द्र सिंह सन्धू जी आदि उपस्थित रहे।

More From Author

उत्तराखंड विधायक शिव ने विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग उठाई तीन से ज्यादा बच्चों वाले परिवार को सभी सरकारी सुविधाएं न दी जाएं चित्र शिव अरोरा

रुद्रपुर। गुरुवार को इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम पर गैस सिलेंडर लेने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंच गए, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घंटों इंतजार के बावजूद गैस न मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने एजेंसी परिसर में जमकर हंगामा किया।

गैरसैण विधानसभा सत्र के दौरान विधायक शिव अरोरा ने कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाक़ात! जल्द आरम्भ होगा मोदी मैदान मे इंडोर आउटडोर खेल स्टेडियम का निर्माण

विधायक शिव अरोरा ने दक्ष कॉलोनी से कि रुद्रपुर विधानसभा मे पथसभा की शुरुआत, विधायक बोले जनता मोदी के काम पर एक बार फिर लगाएंगी मोहर आने वाले लोकसभा चुनाव मे भाजपा के पक्ष मे मतदान की अपील

अग्निवीर योजना से अनुशासित बनेगा भारत : अजय भट्ट नैनीतात-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने कालाढूंगी में चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि विपक्ष मुख्य रूप से कांग्रेस अग्निवीर योजना को लेकर भ्रम फैला रही है।