हिंदू समाज की आस्था पीपल के वृक्ष को फार्मर ने किया तहस नहस

Spread the love

हिंदू समाज की आस्था पीपल के वृक्ष को फार्मर ने किया तहस नहस

काशीपुर। मान्यता है कि पीपल के वृक्ष में देवी देवताओं का वास होता है। पीपल चौबीसों घंटे ऑक्सीजन प्रदान करने वाला वृक्ष भी है। लेकिन बाजपुर रोड पर आलू फार्म के समीप देर रात एक फार्मर ने हाईवे किनारे लगे पीपल के बेहद प्राचीन हरे-भरे वृक्ष को समूल काटकर तहस-नहस कर दिया। इस घटना से हिंदू समाज के लोगों में रोष की लहर दौड़ गई है। हिंदू धर्म की आस्था से जुड़ी इस घटना की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों समेत स्थानीय पुलिस को दी गई है। जानकारी के मुताबिक बाजपुर रोड पर आलू फार्म के समीप प्रगति होटल के ठीक सामने हाईवे किनारे पुराना पीपल का वृक्ष लगा था। पीपल के वृक्ष से हिंदू समाज की तमाम अस्थाएं जुड़ी होती हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक तमाम लोग इसी वृक्ष के नीचे प्रत्येक शनिवार को दीप प्रज्वलित किया करते थे। मृत्यु के उपरांत पीपल के वृक्ष में संस्कार से संबंधित कई क्रियाएं भी की जाती हैं। मान्यता है कि पीपल के वृक्ष में देवी देवताओं का वास होता है। पीपल चौबीसों घंटे ऑक्सीजन प्रदान करने वाला वृक्ष भी है। इसके बावजूद बाजपुर निवासी एक फार्मर ने पुराने पीपल के वृक्ष पर आरी चलाकर उसे टुकड़े-टुकड़े कर डाले। हिंदू धर्म में आस्था का केंद्र होने के कारण पीपल का वृक्ष काटने के बाद तमाम लोगों में इस घटना को लेकर रोष फैल गया है। उधर दूसरी ओर वन विभाग के रेंजर आरएस रजवार को इस बारे में जानकारी मिलने पर उन्होंने कार्यवाही का भरोसा दिलाया है।

More From Author

समस्याएं लेकर आए लोग,समाधान लेकर चेहरे पर मुस्कान के साथ लौटे  ट्रांजिट कैंप में महापौर जनता दरबार में सैकड़ों लोगों को मिली राहत  अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभः विकास शर्मा  पीएम स्वनिधि योजना का जिला स्तरीय कैंप भी लगाया

रुद्रपुर। वार्ड नंबर 25 फाजलपुर मेहरौला के दर्जनों नागरिकों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में लोक विहार कॉलोनी, बराड़ नगर एवं अपना एंक्लेव में व्याप्त समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदोरिया तथा अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय से कलेक्ट्रेट में भेंट कर ज्ञापन सौंपा।

समस्याएं लेकर आए लोग,समाधान लेकर चेहरे पर मुस्कान के साथ लौटे  ट्रांजिट कैंप में महापौर जनता दरबार में सैकड़ों लोगों को मिली राहत अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभः विकास शर्मा  पीएम स्वनिधि योजना का जिला स्तरीय कैंप भी लगाया

कांग्रेस विधायक द्वारा धरना देना, भ्रष्टाचार का आरोप लगाना तथा दो दिन में ही चीनी मिल अधिकारियों, कर्मचारियों को माला पहनाना उनकी राजनीतिक नौटंकी एवं अगंभीरता को दर्शाता है, तथा वे खुद भ्रमित है कि उनका स्टैंड क्या है?:शुक्ला

अदालत से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने चेक बाउंस के वारंटी को गिरफ्तार किया