हल्की बारिश के बीच सीएम धामी पहुंचे खटीमा, कल गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब पहुंचकर मत्था टेकेंगे, उन्होने स्वयं हाथ में पकड़ी छाता

खटीमा ।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर खटीमा पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्की बारिश के बीच हेलीकॉप्टर द्वारा सत्संग मैदान खटीमा पहुंचे, जहां पर जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, अपर जिला अधिकारी ललित नारायण मिश्र सहित क्षेत्रीय जनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्प देकर स्वागत किया।

हल्की बारिश के बीच सीएम धामी पहुंचे खटीमा, कल गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब पहुंचकर मत्था टेकेंगे, उन्होने स्वयं हाथ में पकड़ी छाता

इसके पश्चात श्री पुष्कर सिंह धामी फाइबर कंपनी पहुंचे, जहां पर कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न व्यक्ति से भेटवर्ता की। श्री धामी 25 सितंबर को 11:20 पर खटीमा से नानकमत्ता के लिए प्रस्थान करेंगे श्री धामी 11:40 पर श्री गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब पहुंचकर मत्था टेकेंगे तथा डेरा कार सेवा पहुंचकर बाबा हरबंश सिंह, बाबा फौजा सिंह, बाबा टहल सिंह की श्रद्धांजलि सभा में प्रतिभाग करेंगे। तत्पश्चात श्री धामी गुरु नानक एकेडमी हेलीपैड नानकमत्ता से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

More From Author

विधायक शिव अरोरा के आवास पर जनकपुरी की तर्ज पर हुआ श्रीराम बारात का भव्य स्वागतमुख्य रामलीला की राम बरात का विधायक आवास पर पुष्पवर्षा और फूल-मालाओं से भव्य स्वागत, जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा पूरा विधायक आवास

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प

बड़ी खबर पुलिस को मिली सफलता इतनी मात्रा चरस की बरामद,तस्कर हुआ गिरफ्तार

एक्सन में सरकार:- अंकिता हत्याकांड के बाद सीएम धामी के निर्देश पर ताबड़तोड़ कारवाई,नैनीताल में 5 रिज़ॉर्ट हुए सील