साज पिक्चर के बैनर तले और नाहिद खान के निर्देशन में हुई लेक पैराडाइज़ में प्रेम गीत ‘ख़ामोशी’ की शूटिंग

Spread the love

साज पिक्चर के बैनर तले और नाहिद खान के निर्देशन में हुई लेक पैराडाइज़ में प्रेम गीत ‘ख़ामोशी’ की शूटिंग

रुद्रपुर – साज पिक्चर के बैनर तले लव सांग ‘ख़ामोशी की शूटिंग लेक पैराडाइज़ सहित रुद्रपुर माल और अन्य खूबसूरत लोकेशन पर शूटिंग की गई। इस गाने के निर्देशन नाहिद खान द्वारा किया गया। यह गाना यू ट्यूब के साथ ही ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज़ होगा।
इस सांग की शूटिंग का शुभारम्भ आतिश अरोरा ने क्लिप बोर्ड से क्लिपर देकर किया। इस सांग में मुख्य भूमिका समीर अंसारी, हिमांशु तिवारी और टविंकल तनेजा द्वारा निभाई गई है। जबकि गीत को भावेश पांडेय ने लिखा है, और अपने मधुर आवाज से गीत में जान डाल दी है। इस गीत के प्रोड्यूसर साज पिक्चर के प्रवीण अरोरा है। संदीप सुखीजा क्रिएटिव डायरेक्टर है और डीओपी साजिद अंसारी है। जिन्होंने बहुत खूबसूरत द्र्श्यो को कैमरे में कैद किया है।
प्रवीण अरोरा के कहना है कि उनके साज पिक्चर के बैनर तले जल्द ही वेब सीरीज़ और बॉलीवुड फिल्मो का निर्माण किया जायेगा। साथ ही उत्तराखंड की उभरती प्रतिभाओ को इसमें काम करने का मौका दिया जायेगा।
उन्होंने कहा साज पिक्चर एक वेब सीरीज़ की कहानी पर काम कर रहा है, जो उत्तराखंड की संस्कृति, परिवेश के साथ ही यहां के पर्यटक स्थलों को भी प्रदर्शित करेगी। जिससे उत्तराखंड की खूबसूरत लोकेशन देश विदेश तक पहुंच सके।
डायरेक्टर नाहिद खान का कहना है कि साज फिल्म के बैनर तले बने ‘ख़ामोशी’ लव सांग में युवाओ में प्रेम भावनाओ के सम्बन्धो को एक कहानी के माध्यम से प्रदर्शित किया जायेगा। जो लोगो को पसंद आयेगा।

More From Author

*विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित* रुद्रपुर। गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे 111703.21 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर नया कीर्तिमान स्थापित करने को विधायक शिव अरोरा ने बताया ऐतिहासिक। विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवभूमि उत्तराखंड की धरती से कहा था 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा उस दिशा में कदम बढ़ाते हुए उत्तराखंड का यह बजट सर्वस्पर्शी सर्वसमावेशी है,जो युवा, महिला, किसान, गरीब को पूर्ण रूप से समर्पित है इस बजट मे हमारे अनदाता की आये कैसे बढ़े इसको लेकर क़ृषि क्षेत्र मे काफ़ी प्रावधान है , महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने, देवभूमि उत्तराखंड मे पर्यटन को और कैसे बढ़ावा मिले,हमारे उद्योग ओर किस प्रकार से मजबूत हो उनको बढ़ावा दिया जा सके इस बजट में मुख्य रूप से जोर दिया गया। विधायक शिव अरोरा बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार देवभूमि की संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य,शिक्षा,रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में इस बजट में महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए। विधायक शिव अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो प्रदेश हित में सदैव सख्त निर्णय लेने के लिए जाने जाते रहे हैं इसका उदाहरण समान नागरिक संहिता प्रदेश में लागू करना, सख्त नकल विरोधी कानून बनाना, धर्मांतरण कानून बनाना जैसे रिकॉर्ड उदाहरण है जो उत्तराखंड को देश में विशेष पहचान दिलाये हुए हैं। विधायक शिव अरोरा ने कहा यह बजट उत्तराखंड के विकास को सुनिश्चित करेगा इसे अंतिम पायदान पर बैठे गरीब व्यक्ति को भी इसका लाभ मिलेगा। विधायक शिव अरोरा ने इस बजट को अब तक का सबसे बेहतर बजट करार दिया।

विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित

समर स्टडी हॉल के सक्षम प्रताप सिंह ने जीता स्वर्ण पदक

वनाग्नि की घटनाओं पर मुख्यमंत्री धामी सख़्त