सत्येंद्र चंद्र गुड़िया लॉ कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर वीरेंद्र कुमार को मिली पीएचडी की उपाधि।

Spread the love

सत्येंद्र चंद्र गुड़िया लॉ कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर वीरेंद्र कुमार को मिली पीएचडी की उपाधि

काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद गुड़िया लॉ कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत वीरेंद्र कुमार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से डॉक्टरेट की उपाधि से अलंकृत किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर आर एन सिंह ने बताया कि श्री वीरेंद्र कुमार को उनके शीर्षक “अनुसूचित जाति के सामाजिक परिवर्तन में विधि की भूमिका पूर्वी उत्तर प्रदेश के संदर्भ में एक विशेष अध्ययन” विषय पर अलंकरण समारोह की मुख्य अतिथि देश की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू एवं कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की उपस्थिति में विश्वविद्यालय के कुलपति माननीय प्रोफेसर आनंद के त्यागी द्वारा शोध उपाधि प्रदान की गई। यहां बताते चले की श्री वीरेंद्र कुमार ने इससे पूर्व वर्ष 2008 में विधि विषय में यूजीसी नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी । आप सन 2017 से सत्येन्द्र चंद्र गुड़िया लॉ कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफ़ेसर के पद पर कार्यरत है । वीरेंद्र कुमार की इस उपलब्धि पर संस्थान की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया, चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय की उप प्राचार्या डॉक्टर दीपिका गुड़िया आत्रेय, संस्थान की एकेडमिक काउंसिल के सदस्य डॉक्टर नीरज आत्रेय ,निदेशक डॉक्टर केवल कुमार, निदेशक प्रशासन पवन कुमार बख्शी, प्राचार्य( विधि) डॉ डॉक्टर आर एन सिंह, प्राचार्या (यू जी) डॉक्टर निमिषा अग्रवाल, रजिस्ट्रार (विधि) सुधीर कुमार दुबे, रजिस्ट्रार विशाल शर्मा सहित समस्त फैकल्टी एवम स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

More From Author

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया काशीपुर बाईपास निर्माण का शिलान्यास विधायक शिव अरोरा ने रुद्रपुरवासियो को काशीपुर बाईपास निर्माण की विशेष सौगात देने के लिये केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, सांसद अजय भट्ट का जताया आभार, बोले जाम से मिलेगी रुद्रपुर को निजाद

विधायक शिव अरोरा की घोषणा कल खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम के मंच से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे काशीपुर बाईपास निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक अरोरा ने प्रशासनिक अधिकारियों संग कार्यक्रम स्थल गांधी पार्क का किया स्थलीय निरीक्षण व व्यवस्थाओं का लिया जायजा

विधायक शिव अरोरा ने शत प्रतिशत सत्यापन कर एसआईआर प्रकिया पूर्ण करने पर 11 बीएलओ व शिक्षकों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र पहनकर किया सम्मानित

समर स्टडी हॉल विद्यालय में वंडर ब्रेनस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

ट्रांसिट कैंप क्षेत्र में 50.25 gm अवैध स्मैक,दो एन्ड्रायड मोबाइल फोन व 3100 रुपये के साथ एक महिला व एक पुरुष उधम सिंह नगर पुलिस की गिरफ्त में।