संदिग्ध परिस्थितियों में महिला हुई लापता

काशीपुर। बच्चों को स्कूल छोड़ने गई महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पति द्वारा पुलिस को तहरीर सौंपे जाने पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की खोजबीन प्रारंभ कर दी है। मानपुर रोड स्थित आरकेपुरम कालौनी निवासी जितेन्द्र पांडेय ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि उसकी 32 वर्षीया पत्नी आरती पाण्डे बीती 26 अप्रैल की सुबह करीब साढ़े सात बजे बच्चों को स्कूल छोड़ने गई थी, उसके बाद घर नहीं लौटी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी है।

More From Author

रुद्रपुर । नवरात्र के उपलक्ष्य में शहर में जगह जगह मां भगवती के जागरण आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वार्ड नंबर 16 के बगवाड़ा क्षेत्र स्थित गणेश गार्डन सोसायटी में मां भगवती जागरण का आयोजन किया गया।

बड़ी खबर एसपी सिटी रुद्रपुर बने मनोज कुमार कत्याल,और इनको मिली नई जिम्मेदारी देखे आदेश

बाजपुर रोड को सुचारू रूप से चलाने को लेकर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन