श्री सांई फार्मेसी कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया फार्मासिस्ट डे

Spread the love

श्री सांई फार्मेसी कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया फार्मासिस्ट डे

जसपुर। महुवाडाबरा स्थित श्री सांई कॉलेज में बी० फार्मा० एवं डी० फार्मा० के बच्चों ने नगर पंचायत महुवाडाबरा में रैली निकालकर फार्मासिस्ट डे मनाया। ग्रमवासियों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने अंगदान करने हेतु प्रेरित किया। बताया कि अंगदान ही जीवन में महादान है। कॉलेज में रंगोली कार्यक्रम एवं पोस्टर प्रतियोगिता तथा मॉडयूल तैयार करके निर्णायक समिति को हतप्रभ कर दिया। मॉडयूल के माध्यम से नूर मोहम्मद ने हृदय के कार्य व बीमारियों को दर्शाया एवं रंगोली के माध्यम से रूपाली के ग्रुप ने आज के समय में फॉर्मा की उपलब्धि बताई एवं पोस्टर प्रतियोगिता में निपेन्द्र ग्रुप ने मानव शरीर की संरचना एवं उसके विषय में बताया। इन सभी विद्यार्थियों के कुशल कार्य को देखकर निर्णायक समिति द्वारा प्रथम स्थान पर नूर मौहम्मद, द्वितीय स्थान पर निपेन्द्र विवेक हर्षवर्धन भूपेन्द्र एवं तृतीय स्थान पर रंगोली प्रतियोगिता में हेमलता, रूपाली व फोजिया परवीन विजयी घोषित किए गए। इन सभी विजेताओं को चैयरमेन राजकुमार सिंह ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया व इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर चेयरमैन राजकुमार सिंह, प्रज्ञा चौधरी, मयंक, नेहा सागर, रविन्द्र, डॉ० ममता सिंह, राजविन्दर कौर, प्रियंका धामी, अतुल शर्मा, दिशा यादव आदि मौजूद रहे।

More From Author

लव जिहादी को दिया जा रहा संरक्षणः विकास शर्मा  महापौर ने गूलरभोज प्रकरण पर दी तीखी प्रतिक्रिया कहा- दूसरे समुदाय का युवक नेताओं के इशारे पर लगा रहा झूठे आरोप

रूद्रपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद जनसभा स्थल के शुद्धीकरण और हवन किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर सामाजिक समरसता यात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया।

लंदनa पहुंचने पर सीएम धामी का प्रवासी उत्तराखण्ड के लोगों द्वारा पारंपरिक लोकगीतों के माध्यम से हुआ भव्य स्वागत

दिनेशपुर। भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 107 जयंती को भाजपाइयों ने अंत्योदय दिवस के रूप में मनाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *