श्री बद्री केदार मंडल द्वारा आज भगत सिंह चौक में लंगर सेवा के एक वर्ष पूर्ण होने पर गत सायं शिव भजन संध्या व विशाल भंडारा का आयोजन किया गया

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

श्री बद्री केदार मंडल द्वारा आज भगत सिंह चौक में लंगर सेवा के एक वर्ष पूर्ण होने पर गत सायं शिव भजन संध्या व विशाल भंडारा का आयोजन किया गय

रूद्रपुर । श्री बद्री केदार मंडल द्वारा आज भगत सिंह चौक में लंगर सेवा के एक वर्ष पूर्ण होने पर गत सायं शिव भजन संध्या व विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। इस मौके पर कई भजन गायक कलाकारों द्वारा भगवान शिव की महिमा जा गुणगान किया गया। कार्यक्रम के दौरान आयोजकों द्वारा भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक, उत्तरांचल युवा पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी भारत भूषण चुघ का स्वागत करते हुए उन्हें शॉल ओढ़ाकर व पटका पहनाकर स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। श्री चुघ ने कहा कि श्री बद्री केदार सेवा मंडल द्वारा पिछले एक वर्ष से निःस्वार्थ भावना से भगत सिंह चौक पर लोगों के लिए भंडारे की सेवा की जा रही है। जी निश्चित रूप से सराहनीय है। उन्होंने कहा कि शिव भक्तों पर भोले बाबा की कृपा हमेशा बनी रहती है। श्री चुघ ने कहा कि महा शिवरात्रि पर्व पर भी श्री बद्री केदार सेवा मंडल द्वारा हरिद्वार से पावन गंगा जल लेकर आने वाले कांवरियों के दिन रात सेवा की जाती है।
कार्यक्रम का संचालन राजकुमार खनिजो द्वारा किया गया। इस मौके पर श्री बद्री केदार सेवा मंडल के अशोक गुंबर, जगदीश टंडन, अनिल कालड़ा, हरबंस गुंबर, रबल नारंग, अभिषेक चौहान, डॉ सुरेश छाबड़ा, राजीव गर्ग, सचिन तनेजा, अक्षय गाबा, जगदीश गुंबर, सोनू अनेजा, रोनिक नारंग, सौरभ गाबा ,पंकज बांगा , काली चावला, सुशील नारंग, राजन राठौर, सुनील ठुकराल, कालू नारंग, पवन गाबा,राजीव कामरा, हरीश आदि मौजूद थे।

More From Author

समस्याएं लेकर आए लोग,समाधान लेकर चेहरे पर मुस्कान के साथ लौटे  ट्रांजिट कैंप में महापौर जनता दरबार में सैकड़ों लोगों को मिली राहत  अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभः विकास शर्मा  पीएम स्वनिधि योजना का जिला स्तरीय कैंप भी लगाया

रुद्रपुर। वार्ड नंबर 25 फाजलपुर मेहरौला के दर्जनों नागरिकों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में लोक विहार कॉलोनी, बराड़ नगर एवं अपना एंक्लेव में व्याप्त समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदोरिया तथा अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय से कलेक्ट्रेट में भेंट कर ज्ञापन सौंपा।

समस्याएं लेकर आए लोग,समाधान लेकर चेहरे पर मुस्कान के साथ लौटे  ट्रांजिट कैंप में महापौर जनता दरबार में सैकड़ों लोगों को मिली राहत अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभः विकास शर्मा  पीएम स्वनिधि योजना का जिला स्तरीय कैंप भी लगाया

नववर्ष के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भजन-कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया

सैक्सटार्शन का चल रहा था धन्धा उधम सिंह नगर पुलिस ने किया भांडाफोड़।