श्रीमद भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का विधिवत हवन यज्ञ के साथ हुआ समापन

Spread the love

रूद्रपुर। आदर्श कालोनी स्थित वैष्णवी शत्तिफ पीठ आश्रम में आयोजित श्रीमद भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का विधिवत हवन यज्ञ के साथ समापन हुआ। इस दौरान निवर्तमान विधायक राजकुमार ठुकराल ने कथा व्यास स्वामी नारायण चैतन्य जी महाराज, मां हंसेश्वरी भारती, अनंत प्रेम आश्रम से पधारे संत श्री प्रेम निष्ठानंद जी महाराज, श्री हरिधाम बालाजी मंदिर के महंत मनीष सलूजा समेत पूरी टीम को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर भागवत कथा श्रवण से जीवन के कई पाप कट जाते हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों से मन में नई उर्जा का संचार होता है साथ ही समाज में भी भाईचारा और आपसी सदभाव बढ़ता है। में विधायक ठुकराल ने भागवत कथा के आयोजन की सराहना करते हुए धार्मिक आयोजनों में बढ़चढ़कर भागीदारी करने का आहवान किया। श्री ठुकराल ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रम में समाज कोई धर्म की राह पर चलने की प्रेरणा देते हैं। धार्मिक आयोजनों से मन में नई उर्जा का संचार होता है । उन्होनंे कहा कि आज युवा पीढ़ी पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव में आकर अपनी संस्कृति को भूल रही है। युवा पीढ़ी को अपने धर्म और संस्कृति से जोड़ने के लिए उन्हें जागरूक करने की जरूरतत है। उन्होंने कहा कि आज बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ साथ संस्कारों का ज्ञान देना भी जरूरी है। धार्मिक संस्कार ही व्यक्ति को आदर्श नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं। इस दौरान संजय ठुकराल, सतनाम सिंह पप्पू, पूर्व सभासद दिलीप अधिकारी, गोविंद राय, गणेश राय, रविंद्र धर, बंटी कोली आदि भी मौजूद रहे।

More From Author

अपराध मुक्त देवभूमि उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रही ऊधमसिंहनगर पुलिस SSP अजय गणपति की कुशल रणनीति से IPL ऑनलाइन सट्टेबाजी का बड़ा खुलासा, दिल्ली का शातिर बुकी गिरफ्तार

साज पिक्चर्स’ के बैनर तले लव सांग ‘महकी फ़िज़ा’ की शूटिंग संपन्न, जल्द होगा यूट्यूब, और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ नाहिद खान के निर्देशन में बॉलीवुड अंदाज़ में तैयार हुआ रोमांटिक सांग, उत्तराखंड की नई प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच

शहर की सुरक्षा अब पीएसी जवानों के हवाले महापौर विकास शर्मा की पहल पर बनी नई सुरक्षा रणनीति  रातभर बाजार क्षेत्र में गश्त करेंगे पीएसी जवान  चार शोरूमों में चोरी की घटना का जल्द होगा खुलासा

Filestube

थाना ट्रांजिट कैंप पहुंचे सीओ रुद्रपुर ने किया थाने का निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *