शौच को गए युवक की बाइक तीन युवक ले भागे

Spread the love

शौच को गए युवक की बाइक तीन युवक ले भागे

काशीपुर। शौच को गए युवक की बाइक तीन युवक ले भागे। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।एसडीएम कोर्ट के पास पाकीजा कालोनी निवासी मुस्तकीम पुत्र मौहम्मद अय्यूब ने कोतवाली पुलिस में तहरीर देकर बताया कि वह 20 सितंबर को दोस्त फरमान के साथ अपनी बाइक संख्या यूके-18 के-0514 से बड़े गुरुद्वारे के पीछे गया था। ईदगाह रोड पर बाइक खड़ी कर पर्स, मोबाइल, आधार कार्ड व ढाई हजार रुपए उसमें रखकर वह शौच के लिए गया। लौट कर देखा तो तीन युवक उसकी बाइक समेत उसमें रखा सामान लेकर भाग गए। पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ धारा 379 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है।

More From Author

में आशा कार्यकर्ताओं का विशाल सम्मेलन आयोजित रुद्रपुर। स्थानीय गिल रिसोर्ट में आयोजित आशा सम्मेलन में जनपद की आशा कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर व्यापक चर्चा की गई।

रुद्रपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने शहर लक्ष्मी नारायण मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में जाकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया और हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटे शिवभक्त कांवड़ियों का जगह-जगह भव्य स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

चाचा की गैर मौजूदगी का फायदा उठाते भतीजे ने दोस्त के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया

पिता-पुत्रियों को टक्कर मारकर गंभीर घायल करने के मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *