शहीद हिमांशु नेगी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर शहीद हिमांशु नेगी की प्रतिमा का हुआ अनावरण

Spread the love

जुगनू खान काशीपुर। अमर शहीद हिमांशु नेगी की प्रथम पुण्यतिथि पर आज उनकी पुण्य स्मृति में उनकी प्रतिमा का प्रतापपुर में अनावरण किया गया। पिछले वर्ष आई गोपीपुरा की पांडे कालौनी निवासी कुमाऊं रेजीमेंट यूनिट-7 के सिपाही हिमांशु नेगी के शहीद होने की खबर ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि आमजन को भी झकझोर कर रख दिया था । आज उनकी पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में उनके पिता हीरा सिंह नेगी व परिवार के अन्य जनों की मौजूदगी में हिमांशु की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में कमांडेंट के साथ ही काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, भाजपा नेता दीपक बाली, कांग्रेस नेत्री अलका पाल, ग्राम गोपीपुरा के प्रधान धर्मेंद्र कुमार, ग्राम चांदपुर के प्रधान प्रदीप राजपूत, प्रतापपुर जिला पंचायत सदस्य विपिन कुमार के साथ ही वे सभी लोग उपस्थित रहे जिनको हिमांशु से सेना में भर्ती होने की प्रेरणा मिली और वे भर्ती की तैयारी कर रहे हैं।

More From Author

रूद्रपुर में भव्य प्रवेश द्वार बनाने के लिए स्थान चिन्हित  महापौर विकास शर्मा और विधायक शिव अरोरा ने अधिकारियों के साथ किया स्थलीय निरीक्षण  तकनीकी पहलुओं पर मंथन; जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

रुद्रपुर । मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान कथित अनियमितताओं और फर्जी आपत्तियां लगाए जाने के विरोध में गुरुवार को पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरना दिया

क्षत्रीय समाज को महापौर विकास शर्मा की बड़ी सौगात  महासभा की मांगों पर एक साथ कई अहम घोषणाएं  रिंग रोड का नाम महाराणा प्रताप के नाम पर रखने का प्रस्ताव जाएगा शासन को  दक्ष चौक का नाम भी बदलेगा, क्षत्रीय समाज के लिए कम्युनिटी हॉल बनाने का ऐलान

सेवानिवृत्त्ति हुए 3 पुलिस कर्मियों को किया गया सम्मानित दी गई विदाई।

पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा जारी, नशीली दवाओं व इंजेक्शन के साथ 01 व्यक्ति को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *