शराब तस्करी में लिप्त बाइक सवार को पुलिस ने दबोचा

Spread the love

शराब तस्करी में लिप्त बाइक सवार को पुलिस ने दबोचा

काशीपुर। वाहन चेकिंग के दौरान थाना कुंडा पुलिस ने एक बाइक सवार शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की।
कुंडा थाने में तैनात एसआई होशियार सिंह पुलिस टीम के साथ प्राथमिक विद्यालय किलावली से डाम की ओर जाने वाले रास्ते पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से कुल 20 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बलदेव सिंह उर्फ देव पुत्र प्रीतम सिंह निवासी किलावली थाना कुंडा बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

More From Author

रूद्रपुर। जिला मुख्यालय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की बद्हाल व्यवस्थाओं से संबंधित ज्ञापन सौंपने जा रहे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत कई कांग्रेसियों को पुलिस ने सिटी क्लब के पास से गिरफ्तार

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

16 साल की किशोरी को बुजुर्ग ने बनाया हवस का शिकार, आरोपित के बेटे के वीडियो से हुआ खुलासा

एससी गुड़िया आईएमटी के बीबीए फर्स्ट सेमेस्टर के विद्यार्थियों का परीक्षाफल रहा शानदार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *