विधायक शिव अरोरा ने शैक्षिक उत्कृष्ट पुरस्कार देकर किया बच्चो को सम्मानित, अदित्यनाथ झा इंटर कॉलेज में हुआ था कार्यक्रम

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

विधायक शिव अरोरा ने शैक्षिक उत्कृष्ट पुरस्कार देकर किया बच्चो को सम्मानित, अदित्यनाथ झा इंटर कॉलेज में हुआ था कार्यक्र

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने 2023 हाईस्कूल/इंटरमीडिएट परीक्षा में जनपद के मेधावी छात्र-छात्राओं को पं दीन दयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरुस्कार देकर ए न झा इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया । पुरस्कार पाने वालों में 12वी कक्षा में प्रिया चौहान एस वी एम स्कूल जसपुर,
अनिक समझदार, एस वी एम सितारगंज स्कूल, मोहित पाण्डे सितारगंज, सना परवीर पूर्णानंद इंटर कॉलेज, कंचन झा कालेज रुद्रपुर महिमा जसपुर तो वही 10 वी कक्षा में अक्षिता एस बी बी एम इंटर कॉलेज बाजपुर, निखिल मौर्य एस वी एम सितारगंज, तनुज जोशी नानकमत्ता, गुजन जोशी एस वी एम सितारगंज, उशिका चौहान शिशु मंदिर काशीपुर व नीतीश साहू एस वी एम सितारगंज को विधायक शिव अरोरा द्वारा 5100 रुपए की राशि के चैक सौपकर समान्नित किया, इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने सभी मेधावी छात्र छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी और कहा कि आप हमारा आने वाला कल हो और मुझे उम्मीद है आप सभी शिक्षा के क्षेत्र में अपने जिले व उत्तराखंड का नाम रोशन करोगे , निश्चित रूप से इस प्रकार की प्रोत्साहन से बच्चो का मनोबल बढ़ता है और उनको अपने जीवन मे कुछ अच्छा करने की हिम्मत मिलती है हमको अपनी आने वाली पीढ़ी के लिये एक बेहतर शिक्षा का माहौल देना है जिसके लिये हमारी सरकार लगातार प्रयास कर रही है , इस दौरान पूर्व पार्षद सुशील यादव, मण्डल अध्यक्ष धर्म सिंह कोली, मयंक कक्कड़, सुनील कुमार, रोहित, प्रेम सिंह, व अन्य लोग मौजूद रहे।

More From Author

*विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित* रुद्रपुर। गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे 111703.21 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर नया कीर्तिमान स्थापित करने को विधायक शिव अरोरा ने बताया ऐतिहासिक। विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवभूमि उत्तराखंड की धरती से कहा था 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा उस दिशा में कदम बढ़ाते हुए उत्तराखंड का यह बजट सर्वस्पर्शी सर्वसमावेशी है,जो युवा, महिला, किसान, गरीब को पूर्ण रूप से समर्पित है इस बजट मे हमारे अनदाता की आये कैसे बढ़े इसको लेकर क़ृषि क्षेत्र मे काफ़ी प्रावधान है , महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने, देवभूमि उत्तराखंड मे पर्यटन को और कैसे बढ़ावा मिले,हमारे उद्योग ओर किस प्रकार से मजबूत हो उनको बढ़ावा दिया जा सके इस बजट में मुख्य रूप से जोर दिया गया। विधायक शिव अरोरा बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार देवभूमि की संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य,शिक्षा,रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में इस बजट में महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए। विधायक शिव अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो प्रदेश हित में सदैव सख्त निर्णय लेने के लिए जाने जाते रहे हैं इसका उदाहरण समान नागरिक संहिता प्रदेश में लागू करना, सख्त नकल विरोधी कानून बनाना, धर्मांतरण कानून बनाना जैसे रिकॉर्ड उदाहरण है जो उत्तराखंड को देश में विशेष पहचान दिलाये हुए हैं। विधायक शिव अरोरा ने कहा यह बजट उत्तराखंड के विकास को सुनिश्चित करेगा इसे अंतिम पायदान पर बैठे गरीब व्यक्ति को भी इसका लाभ मिलेगा। विधायक शिव अरोरा ने इस बजट को अब तक का सबसे बेहतर बजट करार दिया।

विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित

सैक्सटार्शन का चल रहा था धन्धा उधम सिंह नगर पुलिस ने किया भांडाफोड़।

महिलाओं का आत्मनिर्भर होना जरूरी – के पी गंगवार किच्छा विधानसभा क्षेत्र में सिलाई सेंटर का हुआ शुभारंभ