विधायक शिव अरोरा ने प्रभु श्रीराम के अयोध्या धाम को उत्तराखंड परिवहन की रुद्रपुर से पहली बस को झण्डी दिखाकर किया रवाना

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

विधायक शिव अरोरा ने प्रभु श्रीराम के अयोध्या धाम को उत्तराखंड परिवहन की रुद्रपुर से पहली बस को झण्डी दिखाकर किया रवान

रुद्रपुर। आज विधायक शिव अरोरा ने अयोध्या धाम हेतु उत्तराखंड परिवहन की पहली बस भगवा झंडा दिखाकर रवाना की , इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने अयोध्या हेतु गये यात्रियों से मुलाकात कर उनकी मंगल यात्रा की कामना की। विधायक शिव अरोरा ने आज सुबह 8 बजे रोडवेज परिसर से रामभक्तों से मुलाकात कर बस रवाना की । विधायक बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की यह सुखद पहल उत्तराखंड वासियों व रुद्रपुर के लिये बहुत सुखद क्षण है हम अपने परिवार के साथ अयोध्या धाम प्रभु श्रीराम के दर्शन हेतु जा सकेंगे , विधायक शिव अरोरा बोले उत्तराखंड देवो की भूमि है और प्रभु श्रीराम में हम सभी की आस्था है यह बस सेवा अयोध्या धाम हेतु शुरू होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार है। इस दौरान भाजपा नेता सुरेश कोली, मण्डल अध्यक्ष धर्म सिंह कोली, भीमसेन गुप्ता, विकास सागर, शुभम गुप्ता, सुनील सागर, राजेन्द्र राठौर, सोनू वर्मा व अन्य लोग मौजूद रहे।

More From Author

समस्याएं लेकर आए लोग,समाधान लेकर चेहरे पर मुस्कान के साथ लौटे  ट्रांजिट कैंप में महापौर जनता दरबार में सैकड़ों लोगों को मिली राहत  अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभः विकास शर्मा  पीएम स्वनिधि योजना का जिला स्तरीय कैंप भी लगाया

रुद्रपुर। वार्ड नंबर 25 फाजलपुर मेहरौला के दर्जनों नागरिकों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में लोक विहार कॉलोनी, बराड़ नगर एवं अपना एंक्लेव में व्याप्त समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदोरिया तथा अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय से कलेक्ट्रेट में भेंट कर ज्ञापन सौंपा।

समस्याएं लेकर आए लोग,समाधान लेकर चेहरे पर मुस्कान के साथ लौटे  ट्रांजिट कैंप में महापौर जनता दरबार में सैकड़ों लोगों को मिली राहत अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभः विकास शर्मा  पीएम स्वनिधि योजना का जिला स्तरीय कैंप भी लगाया

डीडी चौक पर प्रभु श्रीराम पर आधारित उत्तराखंड के सबसे बड़े लेजर शो का विधायक शिव अरोरा ने किया शुभारंभ, राममय हुआ डीडी चौक

ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा श्रीराम जन्म भूमि प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम।