विधायक शिव अरोरा ने दक्ष कॉलोनी से कि रुद्रपुर विधानसभा मे पथसभा की शुरुआत, विधायक बोले जनता मोदी के काम पर एक बार फिर लगाएंगी मोहर आने वाले लोकसभा चुनाव मे भाजपा के पक्ष मे मतदान की अपील

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

विधायक शिव अरोरा ने दक्ष कॉलोनी से कि रुद्रपुर विधानसभा मे पथसभा की शुरुआत, विधायक बोले जनता मोदी के काम पर एक बार फिर लगाएंगी मोहर
आने वाले लोकसभा चुनाव मे भाजपा के पक्ष मे मतदान की अपील

रुद्रपुर। आज विधायक शिव अरोरा ने दक्ष कालोनी कॉलोनी मे प्रचार अभियान शुरू करते हुए शक्तिकेंद्र संयोजक,बूथ अध्यक्ष बूथ समिति वरिष्ठ नागरिकों एवं बुद्धिजीवी व्यक्तियों के साथ संवाद किया, साथी ही विधायक शिव अरोड़ा ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का बखान करते हुए आने वाले लोकसभा चुनाव में 19 अप्रैल को कमल के फूल वाला बटन दबाकर भारतीय जनता पार्टी नरेंद्र मोदी के सिपाही नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी अजय भट्ट की जीत सुनिश्चित करने को कहा, विधायक शिव अरोरा ने कहा यह पथसभा के माध्यम से हम घर घर जाने वाले है और हम पूरी विधानसभा में गली-गली चौराहा बस्तियों से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक अजय भट्ट नरेंद्र मोदी के पक्ष में पक्ष में अभियान चला रहे है जिसकी शुरुआत आज दक्ष चौक से हो गई है। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि पिछले 10 वर्ष का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यकाल देश की तस्वीर बदलने वाला रहा जिसमें किसान, गरीब युवा महिला के उत्थान के लिए अनेकों योजनाएं चलाई गई जिसका लाभ गरीब तबके को मिल है, विधायक अरोड़ा ने कहा आज देश का भविष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में सुरक्षित है पुरे देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुनः जीताने जा रही है

तो पुष्कर सिंह धामी द्वारा भी प्रदेशहित में ऐसे आने को निर्णय लिए गए जिसके परिणाम हमें आने वाले समय में नजर आएंगे उन्होने पार्टी कार्यकर्ताओं व बुद्धिजीवियों से अपील की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिपाही नैनीताल लोकसभा से अजय भट्ट को जीतना है,इसके लिए हम घर-घर प्रचार अभियान चलाने वाले हैं विधायक ने कहा हमको पूरा विश्वास है हम रुद्रपुर विधानसभा ऐतिहासिक मतों से जीतने जा रहे हैं

प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया और आने वाली 19 तारीख तक दिन-रात प्रचार करना और नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री और नैनीताल लोकसभा क्षेत्र से अजय भट्ट को भारी मतों से विजय बनाना

इस दौरान विधानसभा सहसंयोजक सुरेश कोली,उपेंद्र चौधरी, सचिन छाबड़ा,जितेंद्र संधू,बिट्टू चौहान,नेत्रपाल मौर्य, स्वाति शर्मा, छाया शर्मा,आदेश भारद्वाज, रचित सिंह, ममता त्रिपाठी, विक्की राघव, व अन्य लोग मौजूद रहे।

More From Author

सहकारी आंदोलन के जरिए हम देश के विकास, ग्रामीण विकास एवं विशेषकर स्वरोजगार के क्षेत्र में छोटी उद्यमिता एवं नवाचार के माध्यम से महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

रामनगर के पुछड़ी में गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाने के विरोध में श्रमिक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज विभिन्न मजदूर संगठनों ने भाजपा सरकार का पुतला परशुराम चौक, ट्रांजिट कैम्प में फूंका।

प्रेस नोट 8 दिसंबर, रुद्रपुर रामनगर के पुछड़ी में गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाने के विरोध में श्रमिक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज विभिन्न मजदूर संगठनों ने भाजपा सरकार का पुतला परशुराम चौक, ट्रांजिट कैम्प में फूंका। इस दौरान हुई संक्षिप्त सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में पूंजीपतियों और विकास कार्यों के लिए दशकों से काबिज गरीब जनता की जमीनें छीनने का काम कर रही है। पूंजीपतियों के लिए जमीनें छीनने और उनके आशियानों पर बुलडोजर चलाने की नीति ही भाजपा सरकार की मुख्य नीति है। इसलिए प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी और तमाम प्रशासन के आला अधिकारी जमीनें छीनने के लिए डेमोग्राफी में बदलाव की रट लगाए हुए हैं। सरकारों का काम जनता को रोजी, रोटी, रोजगार, घर देने का होता है। लेकिन भाजपा सरकार यह सब छीनने में लगी हुई है। गरीब लोग जैसे–तैसे मुश्किल व विपरीत परिस्थितियों में अपना खून –पसीना बेचकर कुछ रुपए जुटाकर अपना घर बनाते है। लेकिन ये सरकार बस्तियां की बस्तियां उजाड़ दे रही है। न्यायालयों के तमाम निर्देशों के बावजूद बिना पुनर्वास व वैकल्पिक व्यवस्था किए बिना गरीबों के घरों पर बुलडोजर चला देना ना सिर्फ अपनी वैधानिक जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ना है बल्कि मानवता के खिलाफ भी है। वक्ताओं ने कहा कि पुछड़ी में गरीबों के मालिकाना हक और उनकी न्याय की लड़ाई लड़ने वाले एक दर्जन से अधिक नागरिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करना शासन–प्रशासन के अमानवीय चेहरे को दर्शाता है। प्रदर्शन के माध्यम से संगठनों ने मांग की कि गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाने की कार्यवाही को तुरंत रोका जाए और उनके आशियानों को वैधता प्रदान करने के लिए पूरे प्रदेश में रह रहे लोगों को उनकी काबिज जमीन पर मालिकाना हक दिया जाए, साथ ही जिन परिवारों को उजाड़ा है उनके पुनर्वास व मुआवजे की व्यवस्था की जाए। इस दौरान सीएसटीयू के कॉमरेड मुकुल, क्रालोस के शिवदेव सिंह, भाकपा(माले) के ललित मटियाली ने संबोधित किया। इसके अलावा सी एस टी यू के धीरज जोशी, ऐक्टू की अनिता अन्ना, हरेंद्र सिंह, विजय शर्मा, भूपति रंजन मलिक, ज्ञानचंद, CIE श्रमिक संगठन से डूंगर सिंह, एडविक मजदूर संगठन से राजू सिंह, ऑटो लाइन मजदूर संगठन से जीवन लाल, इंकलाबी मजदूर केंद्र से राजेश आदि शामिल थे। ललित मटियाली

नानकमत्ता केस अपटेड   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर डॉ0 मंजुनाथ टीसी   द्वारा नानकमत्ता हत्याकांड के संबंध में दिया गया महत्वपूर्ण अपडेट।

विधायक शिव अरोरा ने दक्ष कॉलोनी से कि रुद्रपुर विधानसभा मे पथसभा की शुरुआत, विधायक बोले जनता मोदी के काम पर एक बार फिर लगाएंगी मोहर आने वाले लोकसभा चुनाव मे भाजपा के पक्ष मे मतदान की अपील