विधायक शिव अरोरा ने ग्राम दानपुर क्षेत्र में बूथ संख्या 150 पर सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात, बोले प्रधानमंत्री के 9 वर्ष का कार्यकाल जनकल्याण को रहा समर्पित

Spread the love

*विधायक शिव अरोरा ने ग्राम दानपुर क्षेत्र में बूथ संख्या 150 पर सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात, बोले प्रधानमंत्री के 9 वर्ष का कार्यकाल जनकल्याण को रहा समर्पित*

 

 

रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 102 वे संस्करण को रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने ग्राम दानपुर क्षेत्र के बूथ संख्या 150, सामिया लेक सिटी में एस के साहू के निवास पर स्थानीय कार्यकर्ताओ के साथ सुना। इस बार की मन की बात कई मायनों में विशेष रही इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की कार्यक्रम उनके प्रधानमंत्री के रूप में 9 वर्ष पूर्ण होने पर प्रसारित हुआ , जिसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा 2014 से पहले जहां देश मे निराशा का वातावरण था तो वही वर्तमान समय मे देश सकारत्मक विचार के साथ विकास के राह पर आगे बढ़ा है , उन्होंने कहा इन 9 वर्ष की यात्रा में देश ने हर क्षेत्र में विश्व पटल पर स्वयं को स्थापित करने का कार्य किया है। वही विधायक शिव अरोरा बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज 102 वे मन की बात कार्यक्रमों को ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकताओ के साथ सुना निश्चित रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनने से हम सभी को सामाजिक जीवन मे आगे बढ़ने सेवा समर्पण के भाव का संचार होता है , उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफ़लतम 9 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर भाजपा सेवा सुशासन ओर गरीब कल्याण के संकल्प को व्यक्त करते हुए अपने 9 साल की उपलब्धि को घर घर तक ले जाने हेतु लगातार अनेको कार्यक्रम कर रही है यह माह महासम्पर्क अभियान के रूप में भाजपा पूरे देश मे मना रही है। विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को देश की जनता ने सराहा है और 2024 के लोकसभा चुनाव में फिर से एक जनता का आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी को मिलने जा रहा है । इस दौरान डॉ कुंदन राठौर, अखिलेश खरे, सत्यजीत सिंह, पंकज राय, राजेश सिंह, कैलाश चंद, मनमोहन, बी एन रावत, जितेन्द्र भूषण, दिनेश चंद, ममता पांडे, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

More From Author

*प्रेस विज्ञप्ति* कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग जनपद नैनीताल ने संगठन को ग्राम और बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने की दिशा में आज एक बड़ा कदम उठाया है। जिला अध्यक्ष इन्दर पाल आर्य के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में भीमताल विधानसभा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। यह विस्तार भीमताल विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र कुमार द्वारा किया गया। जिला अध्यक्ष इन्दर पाल आर्य के निर्देश पर हरिश चन्द्र को भीमताल विधानसभा का संयोजक बनाया गया है। युवाओं को जोड़ने और कांग्रेस की नीतियों को डिजिटल माध्यम से घर-घर पहुंचाने के लिए हरेंद्र कुमार को सोशल मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन को गति देने के लिए जगजीवन राम, प्रकाश चंद्र, गिरीश चंद्र, नवीन चंद्र एवं मनोज कुमार को विधानसभा उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। साथ ही ओखलाकांडा ब्लॉक में संगठन को मजबूती देने हेतु गिरीश चंद्र को ब्लॉक उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। इस अवसर पर भीमताल विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने कहा कि जिला अध्यक्ष इन्दर पाल आर्य के दूरदर्शी नेतृत्व में आज नैनीताल जिले में कांग्रेस का एससी विभाग सबसे मजबूत और सक्रिय संगठन के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान और राहुल गांधी के सामाजिक न्याय के संदेश को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य है। यह नई टीम उसी संकल्प को पूरा करेगी। राजेंद्र कुमार ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए भरोसा जताया कि जिला अध्यक्ष इन्दर पाल आर्य के मार्गदर्शन में सभी साथी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण से कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष इन्दर पाल आर्य एवं विधानसभा अध्यक्ष के प्रति आभार जताते हुए संकल्प लिया कि वे कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब बनाने वालो के खिलाफ की कार्यवाही

सचिव आपदा प्रबन्धन रंजीत कुमार सिन्हा ने सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत ग्रामवासियों से रूबरू होकर जनसमस्याएं सुनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *