विधायक शिव अरोरा ने आदर्श इंद्रा बंगाली कालोनी में पजीकृत श्रम कार्ड धारको को टूल किट वितरित की

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

विधायक शिव अरोरा ने आदर्श इंद्रा बंगाली कालोनी में पजीकृत श्रम कार्ड धारको को टूल किट वितरित की

रुद्रपुर। श्रम विभाग के सौजन्य से उत्तराखंड सरकार द्वारा पजीकृत लेबर कार्ड धरको को विधायक शिव अरोरा ने आदर्श इंद्रा बंगाली कालोनी क्षेत्र में टूल किट वितरित किया। इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने कहा उत्तराखंड की धामी सरकार सदैव गरीब हितो को चिंता करते हुए लगतार श्रमिकों को स्नेटरी पेड, छाता टूल किट वितरित कर रही है इसी क्रम में आज श्रम विभाग के सौजन्य से आदर्श इंद्रा बंगाली कालोनी में कैम्प लगाकर 200 पंजीकृत श्रम कार्ड धरको किट वितरित की गयी, विधायक अरोरा ने कहा निश्चित रूप से गरीबो का हक उन तक पहुँचे यह कार्य हमारी सरकार ने कर के दिखाया है,इससे पहले लोगो को लम्बी लम्बी लाइने लगानी पड़ती थी, विभाग के चक्कर काटने के बाद निराशा हाथ लगती थी, निश्चित रूप से आपके विधायक ने यह सुनिश्चित करवाया है कि जिन क्षेत्र में पंजीकृत श्रमिक निवास करते है वही जाकर यह समाग्री वितरित करवाई जा रही है इससे पहले भी, बिगवाड़ा, रमपुरा, जगतपुरा, भादईपूरा जैसे क्षेत्रों में किट वितरित कर श्रमिकों को लाभान्वित किया गया है।
इस दौरान पूर्व पार्षद पति विनय विश्वास, गणेश राय, ईश्वर मलिक, सरोज राय, डम्मी चोपड़ा, सुब्रत, सुरेश व लेबर स्पेक्टर बलराम सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

More From Author

*विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित* रुद्रपुर। गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे 111703.21 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर नया कीर्तिमान स्थापित करने को विधायक शिव अरोरा ने बताया ऐतिहासिक। विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवभूमि उत्तराखंड की धरती से कहा था 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा उस दिशा में कदम बढ़ाते हुए उत्तराखंड का यह बजट सर्वस्पर्शी सर्वसमावेशी है,जो युवा, महिला, किसान, गरीब को पूर्ण रूप से समर्पित है इस बजट मे हमारे अनदाता की आये कैसे बढ़े इसको लेकर क़ृषि क्षेत्र मे काफ़ी प्रावधान है , महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने, देवभूमि उत्तराखंड मे पर्यटन को और कैसे बढ़ावा मिले,हमारे उद्योग ओर किस प्रकार से मजबूत हो उनको बढ़ावा दिया जा सके इस बजट में मुख्य रूप से जोर दिया गया। विधायक शिव अरोरा बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार देवभूमि की संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य,शिक्षा,रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में इस बजट में महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए। विधायक शिव अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो प्रदेश हित में सदैव सख्त निर्णय लेने के लिए जाने जाते रहे हैं इसका उदाहरण समान नागरिक संहिता प्रदेश में लागू करना, सख्त नकल विरोधी कानून बनाना, धर्मांतरण कानून बनाना जैसे रिकॉर्ड उदाहरण है जो उत्तराखंड को देश में विशेष पहचान दिलाये हुए हैं। विधायक शिव अरोरा ने कहा यह बजट उत्तराखंड के विकास को सुनिश्चित करेगा इसे अंतिम पायदान पर बैठे गरीब व्यक्ति को भी इसका लाभ मिलेगा। विधायक शिव अरोरा ने इस बजट को अब तक का सबसे बेहतर बजट करार दिया।

विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित

विधायक शिव अरोरा किरतपुर साईं बिहार में माँ भगवती के जागरण में हुए शामिल व माथा टेक समस्त क्षेत्र के सुख समृद्धि की कामना

निकाय चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका आज वार्ड नं – 01 लमरा शिमला बहादुर फुलसूंगा फुलसूंगी नगर निगम क्षेत्र से सम्भावित पार्षद प्रत्याशी श्री रामकृष्ण प्रसाद (सैनी) ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार देशभर में चलाए जा रहे