वार्ड नं. 24 रम्पुरा में दुर्गा मन्दिर पर सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का पूजा अर्चना कर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने शुभारंभ किया।

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह

वार्ड नं. 24 रम्पुरा में दुर्गा मन्दिर पर सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का पूजा अर्चना कर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने शुभारंभ किया।

रूद्रपुर । वार्ड नं. 24 रम्पुरा में दुर्गा मन्दिर पर सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का पूजा अर्चना कर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने शुभारंभ किया। इस दौरान पूर्व विधायक ठुकराल ने भागवत कथा के आयोजन की सराहना करते हुए धार्मिक आयोजनों में बढ़चढ़कर भागीदारी करने का आहवान किया। श्री ठुकराल ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रम में समाज कोई धर्म की राह पर चलने की प्रेरणा देते हैं। धार्मिक आयोजनों से मन में नई उर्जा का संचार होता है । उन्होंने कहा कि आज युवा पीढ़ी पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव में आकर अपनी संस्कृति को भूल रही है। युवा पीढ़ी को अपने धर्म और संस्कृति से जोड़ने के लिए उन्हें जागरूक करने की जरूरतत है। उन्होंने कहा कि आज बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ साथ संस्कारों का ज्ञान देना भी जरूरी है। धार्मिक संस्कार ही व्यक्ति को आदर्श नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं। विधायक ठुकराल ने धार्मिक आयोजनों में हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर समाजसेवी संजय ठुकराल , बनारसी दास कोली ,हिम्मत राम कोली ,चंद्रकाली देवी ,माया देवी ,लक्ष्मी देवी, कांति देवी ,उर्मिला, कुसुम देवी, भूरी देवी, सरोज रानी ,जमुना देवी ,कमला देवी ,कमलेश पाल ,आशा देवी, बिना रस्तोगी, पार्वती देवी ,रानी देवी, मिथलेश पाल, ओमवती देवी, राम मूर्ति देवी, सरस्वती देवी, पंकज कोली ,बंटी कोली आदि सहित कई लोग मौजूद थे।

More From Author

समस्याएं लेकर आए लोग,समाधान लेकर चेहरे पर मुस्कान के साथ लौटे  ट्रांजिट कैंप में महापौर जनता दरबार में सैकड़ों लोगों को मिली राहत  अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभः विकास शर्मा  पीएम स्वनिधि योजना का जिला स्तरीय कैंप भी लगाया

रुद्रपुर। वार्ड नंबर 25 फाजलपुर मेहरौला के दर्जनों नागरिकों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में लोक विहार कॉलोनी, बराड़ नगर एवं अपना एंक्लेव में व्याप्त समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदोरिया तथा अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय से कलेक्ट्रेट में भेंट कर ज्ञापन सौंपा।

समस्याएं लेकर आए लोग,समाधान लेकर चेहरे पर मुस्कान के साथ लौटे  ट्रांजिट कैंप में महापौर जनता दरबार में सैकड़ों लोगों को मिली राहत अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभः विकास शर्मा  पीएम स्वनिधि योजना का जिला स्तरीय कैंप भी लगाया

भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने पीसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात रुद्रपुर की बेटी राशि बुधलाकोटी को युवा प्रतिभावान सम्मान से सम्मानित किया गया

आज दिनांक 06.09.2024 को विश्वजीत विश्वास पुत्र श्री समीर विश्वास निवासी वार्ड न0 2 एल ब्लाक थाना ट्रांजिट कैम्प ने थाना हाजा आकर सूचना दी