वार्ड नंबर 29 की सुभाष कॉलोनी श्याम मित्र मंडल कमेटी द्वारा आयोजित श्री श्याम वंदना महोत्सव कीर्तन में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल व समाजसेवी मोहित यादव समाजसेवी संजय ठुकराल ने ज्योत जलाकर शुभारम्भ किया।

Spread the love

वार्ड नंबर 29 की सुभाष कॉलोनी श्याम मित्र मंडल कमेटी द्वारा आयोजित श्री श्याम वंदना महोत्सव कीर्तन में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल व समाजसेवी मोहित यादव समाजसेवी संजय ठुकराल ने ज्योत जलाकर शुभारम्भ किया।

रुद्रपुर । वार्ड नंबर 29 की सुभाष कॉलोनी श्याम मित्र मंडल कमेटी द्वारा आयोजित श्री श्याम वंदना महोत्सव कीर्तन में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल व समाजसेवी मोहित यादव समाजसेवी संजय ठुकराल ने ज्योत जलाकर शुभारम्भ किया। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने मत्था टेका एवं श्याम बाबा के भजन गायकों ने पूरी रात भजनों से श्री श्याम कीर्तन का गुणगान कर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कीर्तन का शुभारम्भ अवसर पर पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से मन में नई उर्जा का संचार होता है। धार्मिक आयोजन आपसी सदभाव बढ़ाने के साथ ही युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जुड़ने का अवसर भी प्रदान करते हैं। श्री ठुकराल ने कहा आप पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव में आकर युवा पीढ़ी भारतीय संस्कृति से दूर होती जा रही है। अपनी संस्कृति को बचाने के लिए आज युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में धार्मिक आयोजना से जोड़ना जरूरी है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन धर्म की राह पर चलने की प्रेरणा देते हैं। साथ ही ऐसे आयोजनों से आसुरी शक्तियों का भी नाश होता है। इस अवसर पर आयोजक कमेटी ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल व समाजसेवी संजय ठुकराल मोहित यादव गगन ग्रोवर को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया
इस दौरान सूरज आर्य राज कोली बंटी कोली अमित कुमार आदि श्याम प्रेमी मौजूद थे

More From Author

*विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित* रुद्रपुर। गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे 111703.21 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर नया कीर्तिमान स्थापित करने को विधायक शिव अरोरा ने बताया ऐतिहासिक। विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवभूमि उत्तराखंड की धरती से कहा था 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा उस दिशा में कदम बढ़ाते हुए उत्तराखंड का यह बजट सर्वस्पर्शी सर्वसमावेशी है,जो युवा, महिला, किसान, गरीब को पूर्ण रूप से समर्पित है इस बजट मे हमारे अनदाता की आये कैसे बढ़े इसको लेकर क़ृषि क्षेत्र मे काफ़ी प्रावधान है , महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने, देवभूमि उत्तराखंड मे पर्यटन को और कैसे बढ़ावा मिले,हमारे उद्योग ओर किस प्रकार से मजबूत हो उनको बढ़ावा दिया जा सके इस बजट में मुख्य रूप से जोर दिया गया। विधायक शिव अरोरा बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार देवभूमि की संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य,शिक्षा,रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में इस बजट में महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए। विधायक शिव अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो प्रदेश हित में सदैव सख्त निर्णय लेने के लिए जाने जाते रहे हैं इसका उदाहरण समान नागरिक संहिता प्रदेश में लागू करना, सख्त नकल विरोधी कानून बनाना, धर्मांतरण कानून बनाना जैसे रिकॉर्ड उदाहरण है जो उत्तराखंड को देश में विशेष पहचान दिलाये हुए हैं। विधायक शिव अरोरा ने कहा यह बजट उत्तराखंड के विकास को सुनिश्चित करेगा इसे अंतिम पायदान पर बैठे गरीब व्यक्ति को भी इसका लाभ मिलेगा। विधायक शिव अरोरा ने इस बजट को अब तक का सबसे बेहतर बजट करार दिया।

विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित

तस्लीम जहां हत्याकांड की हो सीबीआई की जांच– काजल गंगवार भाजपा का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारा सिर्फ जुमला रुद्रपुर।

एकल अभियान के तहत पूरे प्रदेश में 147 जगह रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया