लोकतंत्र के महापर्व मे विधायक शिव अरोरा ने किया अपने मताधिकार का उपयोग, विधायक ने जनता से की अपील शत प्रतिशत मतदान कर लोकतंत्र को बनाये मजबूत

Spread the love

लोकतंत्र के महापर्व मे विधायक शिव अरोरा ने किया अपने मताधिकार का उपयोग, विधायक ने जनता से की अपील शत प्रतिशत मतदान कर लोकतंत्र को बनाये मजबूत

रुद्रपुर। आज विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव के मध्यनजर रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने प्रातः अपने बूथ संख्या -133, कॉलम्बस पब्लिक स्कूल,मालिक कॉलोजी मतदान केंद्र जाकर अपने मतधिकार का उपयोग कर लोकतंत्र के इस महापर्व मे सहभागिता की। इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने रुद्रपुर विधानसभा के समस्त नागरिकों से अपील की लोकतंत्र के इस महापर्व मे एक जागरूक नागरिक की भूमिका निभाते हुए लोकतंत्र के सजग पहरी के रूप मे अपने मत के अधिकार का उपयोग जरूर करे , विधायक शिव अरोरा ने कहा की शत प्रतिशत मतदान को सुनिश्चित कराने के लिए हम अपने घरो से निकले और पहले मतदान फिर जलपान के नारे को सार्थक करते हुए लोकतंत्र के महापर्व मे एक देशभक्त नागरिक के रूप मे वोट अवश्य डाले। विधायक शिव अरोरा ने कहा की वह क्षेत्र मे भ्रमण पर निकले है और हर मतदान केंद्र पर भारी उत्साह है और लोग सुबह से ही वोट डालने परिवार के साथ निकले है, हमको उम्मीद है कि इस बार जनता मे जगरूकता है और मतदान प्रतिशत मे काफ़ी बेहतर रहने वाला है।
विधायक शिव अरोरा ने सभी से अपील की अपने मत के अधिकार का प्रयोग करते हुए एक जगरूक नागरिक का परिचय देते हुए वोट डाले और अपने आस पास वोट डालने के लिये लोगो को प्रेरित करे।

More From Author

दैनिक जागरण मेरठ में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार राजेश अवस्थी ने छंटनी के बाद की खुदकशी  मीडिया उद्योगपतियों के शोषण से उपजी पत्रकारों की आर्थिक असुरक्षा की तरफ़ सिस्टम की नज़र कब जायेगी सरकार ये कब महसूस करेगी कि पत्रकार भी इंसान है और इसी समाज का अंग है, उसकी भी ज़रूरतें हैं.

महतोष मे दशकों से रह रहें 400 परिवारों के मालिकाना हक मामले को लेकर जिला अधिकारी से मिले विधायक शिव अरोरा सौपा ज्ञापन एडीएम कोस्तुब मिश्रा के नेतृत्व मे बनी कमेटी दो माह मे करेगी रिपोर्ट तैयार विधायक बोले गरीबो को उनका मालिकाना हक दिलाने हेतु निकलेगा समाधान

एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में नशा तस्करों पर कार्यवाही लगातार जारी। ऑपरेशन प्रहार के तहत खटीमा पुलिस ने 04 नशा तस्करों को 580 ग्राम अवैध चरस के साथ किया गिरफ्तार। चरस तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन बरामद।

रुद्रपुर मे अजय भट्ट के प्रचार ने पकड़ी रफ्तार, विधायक शिव अरोरा ने शांति कॉलोनी, लंगड़ाभोज, संजय नगर महतोष मे की नुक्कड़ सभाये, भाजपा के पक्ष मे मांगे वोट

सीएम धामी ने खटीमा में मतदान के लिये लोगो को जागरूक किया