लूटपाट की योजना बना रहे तीन लोगों को पुलिस ने चाकू समेत गिरफ्तार किया

Spread the love

लूटपाट की योजना बना रहे तीन लोगों को पुलिस ने चाकू समेत गिरफ्तार किया

काशीपुर। लूटपाट की योजना बना रहे तीन लोगों को पुलिस ने चाकू समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटे गए दो मोबाइल भी बरामद
किये है, जबकि उनकी बाइक सीज कर दी है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम वीरपुर कटैया निवासी बलविन्दर सिंह उर्फ सोनू पुत्र दर्शन सिंह उर्फ घोड़ा, मझरा रोड निवासी दानिश अंसारी
पुत्र नजीमी अंसारी को घर दबोचा। दोनों के पास से एक-एक चाकू बरामद हुआ है। पुलिस ने उनसे ओपो लिखा एक मोबाइल बरामद किया है। वहीं चैती चौराहा डिपफेंस कालोनी निवासी गुरमीत सिंह पुत्र जज सिंह के कब्जे से भी पुलिस ने मोबाइल बरामद किया है। गुरमीत ने बताया कि सोनू दानिश और उसने मिलकर यह मोबाइल तीन-चार दिन पहले जीबी पन्त स्कूल के पास स एक युवक से छीना है। पुलिस ने उनका आर्म्स एक्ट में चालान किया है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा, एसआई चित्रगुप्त, हेड का. रणजीत प्रसाद व महेश कुमार, कां. अनिल आगरी, तारा चन्द्र, गौरव सनवाल आदि शामिल रहे।

More From Author

*विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित* रुद्रपुर। गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे 111703.21 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर नया कीर्तिमान स्थापित करने को विधायक शिव अरोरा ने बताया ऐतिहासिक। विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवभूमि उत्तराखंड की धरती से कहा था 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा उस दिशा में कदम बढ़ाते हुए उत्तराखंड का यह बजट सर्वस्पर्शी सर्वसमावेशी है,जो युवा, महिला, किसान, गरीब को पूर्ण रूप से समर्पित है इस बजट मे हमारे अनदाता की आये कैसे बढ़े इसको लेकर क़ृषि क्षेत्र मे काफ़ी प्रावधान है , महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने, देवभूमि उत्तराखंड मे पर्यटन को और कैसे बढ़ावा मिले,हमारे उद्योग ओर किस प्रकार से मजबूत हो उनको बढ़ावा दिया जा सके इस बजट में मुख्य रूप से जोर दिया गया। विधायक शिव अरोरा बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार देवभूमि की संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य,शिक्षा,रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में इस बजट में महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए। विधायक शिव अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो प्रदेश हित में सदैव सख्त निर्णय लेने के लिए जाने जाते रहे हैं इसका उदाहरण समान नागरिक संहिता प्रदेश में लागू करना, सख्त नकल विरोधी कानून बनाना, धर्मांतरण कानून बनाना जैसे रिकॉर्ड उदाहरण है जो उत्तराखंड को देश में विशेष पहचान दिलाये हुए हैं। विधायक शिव अरोरा ने कहा यह बजट उत्तराखंड के विकास को सुनिश्चित करेगा इसे अंतिम पायदान पर बैठे गरीब व्यक्ति को भी इसका लाभ मिलेगा। विधायक शिव अरोरा ने इस बजट को अब तक का सबसे बेहतर बजट करार दिया।

विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित

एसी का आउटपुट चोरी करने के मामले में पुलिस ने 12 घंटे के अंदर दो चोरों को गिरफ्तार किया

काशीपुर। एसएसपी के आदेश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत पुलिस ने स्कूटी सवार एक युवक से 48 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *