लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर द्वारा शिवभक्त कांवरियों का भव्य स्वागत सत्कार किया गया

लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर द्वारा शिवभक्त कांवरियों का भव्य स्वागत सत्कार किया गया

काशीपुर। हरिद्वार से कांवर में पवित्र गंगाजल भरकर लाए रहे शिवभक्त कांवरियों का यहां जसपुर रोड पर लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर द्वारा भव्य स्वागत सत्कार किया जा रहा है। कांवरियों को फलाहार, व भोजन प्रदान करने के साथ ही विश्राम और चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। क्लब अध्यक्ष ला. अमित गर्ग ने बताया कि 5 मार्च से आरंभ लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर के शिविर में कांवरियों हेतु सुबह के नाश्ते का प्रबंध है। साथ ही दिन व रात के खाने और विश्राम की व्यवस्था की गई है। शौचालय की सुविधा पेट्रोल पंप पर उपलब्ध है। इसके अलावा फलाहार, एनर्जी ड्रिंक, फ्रूट्स, दवाइयां आदि प्रदान की जा रही हैं। श्री गर्ग ने बताया कि दवाइयां केवीआर हॉस्पिटल द्वारा उपलब्ध कराई गई हैं। हॉस्पिटल के दो कर्मचारी सुबह नौ बजे से देर रात तक कांवरियों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मौजूद हैं। शिविर में अध्यक्ष ला. अमित गर्ग, सचिव लि. मोहित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ला. आशीष पैगिया, रूपेश अग्रवाल, धीरज अग्रवाल, मुदित अग्रवाल, अनुज मेहरोत्रा, ईशान मेहरोत्रा, मनु मेहरोत्रा आदि सेवाकार्य में जुटे हैं।

More From Author

विधायक शिव अरोरा के आवास पर जनकपुरी की तर्ज पर हुआ श्रीराम बारात का भव्य स्वागतमुख्य रामलीला की राम बरात का विधायक आवास पर पुष्पवर्षा और फूल-मालाओं से भव्य स्वागत, जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा पूरा विधायक आवास

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प

महाशिवरात्रि के पर्व के अवसर पर कांवड़ में भरकर लायें गये पवित्र गंगाजल से कांवड़ियों का भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक एवं समाजसेवी सुशील गाबा द्वारा पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री ने नैनीताल जिलें को दी करोड़ों योजनाओं की सौगात।