रूद्रपुर 29 जुलाई 2024 (सू0वि0)- जिलाधिकारी उदय राज सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में नवनिर्मित ऑक्सीजन पार्क का उदघाटन किया

Spread the love

रूद्रपुर 29 जुलाई 2024 (सू0वि0)- जिलाधिकारी उदय राज सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में नवनिर्मित ऑक्सीजन पार्क का उदघाटन किया। उन्होने कहा कि आमजन को शुद्ध वातावरण उपलब्ध कराने हेतु सरकार एवं प्रशासन प्रतिबद्ध है। जिसके अन्तर्गत कलेक्ट्रेट परिसर में बड़े, छायादार एवं अधिक ऑक्सीजन देने वाले वृक्ष लगाये जा रहें है। उन्होने कहा कि इस परिसर में पहले जगंल-झाड़ियां थी जिसे अन्य जिलों के लिए भी एक मॉडल के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होने बताया कि कलेक्टेªेट में आने वाले आगुन्तकों के बैठने के लिए छायादार स्थान मिल सकेगा। जिसमें वे नैसर्गिक सौन्दर्य का आनन्द के साथ शुद्ध हवा भी ले सकेंगे। उन्होने का इस ऑक्सीजन पार्क का लाभ क्षे़त्रवासियों को मिलेगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि जिला विकास प्राधिकरण के सहयोग से भविष्य में रूद्रपुर के गांधी पार्क, सिंचाई विभाग परिसर में एवं किच्छा रोड पहाडगंज मे ग्रीन स्पेस के रूप में विकसित किये जायेंगे, जहां क्षेत्र की जनता अपने परिवार के साथ सुबह-शाम शुद्ध वातावरण में भ्रमण कर सकेंगे। उन्होने जनता से अपील करते हुए कहा कि अपने-अपने आस-पास खाली स्थानों में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण अवश्य करें।
इस अवसर पर निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह, उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण अभिषेक रोहेला, अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, ओसी गौरव पाण्डे, डॉ0 अमृता शर्मा, उपजिलाधिकारी मनीष बिष्ट, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी उमा शंकर नेगी सहित कलेक्टेªट के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
————————————–
जिला सूचना अधिकारी, उधमसिंह नगर।

More From Author

विधायक शिव अरोरा ने सीडीओ संग किया अस्थाई केंद्रीय विद्यालय बिल्डिंग का दौरा, निर्माण कार्य अंतिम चरण मे 15 दिन मे कार्य होगा पूर्ण रुद्रपुर मे केंद्रीय विद्यालय की स्थापना रास्ता हुआ साफ प्रदेश केंद्रीय विद्यालय सगठन ने सयुंक्त आयुक्त केंद्रीय विद्यालय, नई दिल्ली को विद्यालय संचालन की अनुमति के लिये भेजा पत्र विधायक बोले हमारा प्रयास है अनुमति मिलते ही इस वर्ष हो केंद्रीय विद्यालय का हो संचालन

विधायक शिव अरोरा ने सीडीओ संग किया अस्थाई केंद्रीय विद्यालय बिल्डिंग का दौरा, निर्माण कार्य अंतिम चरण मे 15 दिन मे कार्य होगा पूर्ण रुद्रपुर मे केंद्रीय विद्यालय की स्थापना रास्ता हुआ साफ प्रदेश केंद्रीय विद्यालय सगठन ने सयुंक्त आयुक्त केंद्रीय विद्यालय, नई दिल्ली को विद्यालय संचालन की अनुमति के लिये भेजा पत्र विधायक बोले हमारा प्रयास है अनुमति मिलते ही इस वर्ष हो केंद्रीय विद्यालय का हो संचालन

विकास की रफ्तार नहीं होगी धीमी: विकास शर्मा  महापौर ने वार्ड 20 में सड़क-नाली और वार्ड 36 में शहीद राम कुमार आर्या पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का किया शिलान्यास

अंडर 14 जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का शुभारंभ डीपीएस अकादमी में उद्घाटन मैच जीता

रुद्रपुर के पहाड़ी सुनार के घर काम कर रहा लड़का हे बना चोरी का मास्टरमाइंड ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के जनपद रोड पर अल्मोड़ा पहाड़ी सुनार ज्वेलर्स पर हुई थी लाखो की चोरी