रूद्रपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें गुलदस्ता भेंट किया।

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार

रूद्रपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें गुलदस्ता भेंट किया

। श्री चुघ ने उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा शिक्षा के विकास में कराए जा रहे कार्यों तथा गुणवत्ता में सुधार के लिए लागू की जा रही नीतियों की विस्तार से जानकारी देते हुए सराहना की। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षाओं को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए कई कठोर कदम उठाए गए हैं। श्री चुघ ने कहा कि प्रदेश में ग्रामीण एवं दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा के चहुंमुखी विकास के लिए अभी भी बहुत कार्य किए जाने शेष हैं। जिसके लिए केंद्र सरकार की मदद की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अनेक पर्वतीय क्षेत्रों में बच्चों को विद्यालय जाने के लिए आज भी खतरनाक पगडंडियों व नदी नालों को पार करना पड़ता है। पूर्व में कई दुर्घटनाएं भी घटित हो चुकी हैं। श्री चुघ ने उनसे आग्रह किया कि केंद्र सरकार की मदद से विद्यालय जाने के लिए मार्ग व पुल बनवाकर बच्चों का भविष्य और बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य में बालिकाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए कई लाभकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। साथ ही उन्हें प्रोत्साहित भी किया जा रहा है। आज उत्तराखंड की बेटियां अनेक क्षेत्रों में सिर्फ राज्य वरन देश का नाम भी रोशन कर रही हैं। उन्होंने जनपद उधमसिंह नगर के मुख्यालय रूद्रपुर में छात्राओं के लिए केंद्रीय विद्यालय खोलने का भी आग्रह किया। राज्य मंत्री ने श्री चुघ को आश्वस्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार उत्तराखंड में शिक्षा के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। श्री चुघ ने केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी से देवभूमि उत्तराखंड में रूद्रपुर आगमन का निमंत्रण एवं आग्रह किया।

More From Author

डीपीएस में आयोजित हुआ जापानी भाषा पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम “द मैजिक ऑफ जापान दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में जापानी भाषा पर आधारित एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

रूद्रपुर। पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने भुरारानी स्थित श्री भंजु राम अमर इंटर कॉलेज एवं अमर इंटरनेशनल स्कूल के 49वें वार्षिकोत्सव समारोह में पहुंचकर संत महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया।

रुद्रपुर। मातृ दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ग्रामीण मंडल द्वारा बालाजीपुरम कॉलोनी फूलसूंगा में आयोजित सम्मान समारोह में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने समाजसेवा एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।

पूर्व विधायक ने किया मुख्यमन्त्री विवेकाधीन कोष से प्राप्त चैकों का किया वितरण।

युगांडा में आयोजित पैरा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में गोल्ड और सिल्वर मेडल विजेता रवि पाल का हुआ स्वागत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *