रूद्रपुर। ग्राम सुन्दरपुर में आयोजित श्री श्री राधाकृष्ण महानाम संकीर्तन में पहुंचने पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को आयोजकों ने अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।

Spread the love

रूद्रपुर। ग्राम सुन्दरपुर में आयोजित श्री श्री राधाकृष्ण महानाम संकीर्तन में पहुंचने पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को आयोजकों ने अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।

इस दौरान ठुकराल ने संकीर्तन सुना और सभी के लिए सुख समृद्धि की कामना की। ठुकराल ने कहा धार्मिक आयोजनों से वातावरण शुद्ध और उर्जावान होता है। धार्मिक आयोजन हमें बुराई का त्याग और अच्छा की राह पर चलने की प्रेरणा देते है। श्री ठुकराल ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रम समाज को धर्म की राह पर चलने की प्रेरणा देते हैं। धार्मिक आयोजनों से मन में नई उर्जा का संचार होता है । उन्होंने कहा कि आज युवा पीढ़ी पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव में आकर अपनी संस्कृति को भूल रही है। युवा पीढ़ी को अपने धर्म और संस्कृति से जोड़ने के लिए उन्हें जागरूक करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ साथ संस्कारों का ज्ञान देना भी जरूरी है। धार्मिक संस्कार ही व्यक्ति को आदर्श नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं। इस दौरान कीर्तन मण्डलियों ने संकीर्तन से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर विजय बंचड, सबल मंडल, ठाकुर राय, रतन बैरागी, अतुल कृष्ण मंडल, प्रदीप मंडल ,अभिजीत मंडल, अजीत मंडल, पंकज सरकार, निरंजन सरकार, सुभाष मंडल, राजीव सरकार, गुलाल मंडल, बंटी कोली, ललित विष्ट, गगन ग्रोवर, समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

More From Author

समस्याएं लेकर आए लोग,समाधान लेकर चेहरे पर मुस्कान के साथ लौटे  ट्रांजिट कैंप में महापौर जनता दरबार में सैकड़ों लोगों को मिली राहत  अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभः विकास शर्मा  पीएम स्वनिधि योजना का जिला स्तरीय कैंप भी लगाया

रुद्रपुर। वार्ड नंबर 25 फाजलपुर मेहरौला के दर्जनों नागरिकों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में लोक विहार कॉलोनी, बराड़ नगर एवं अपना एंक्लेव में व्याप्त समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदोरिया तथा अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय से कलेक्ट्रेट में भेंट कर ज्ञापन सौंपा।

समस्याएं लेकर आए लोग,समाधान लेकर चेहरे पर मुस्कान के साथ लौटे  ट्रांजिट कैंप में महापौर जनता दरबार में सैकड़ों लोगों को मिली राहत अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभः विकास शर्मा  पीएम स्वनिधि योजना का जिला स्तरीय कैंप भी लगाया

मोदी की रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए सौंपी गयी जिम्मेवारियां

केंद्रीय मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री अजय भट्ट ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी 2 अप्रैल को नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा की विशाल जनता को संबोधित करेंगे।