रुद्रपुर । जनपद के विकासखंड बाजपुर (ग्राम पंचायतें- कनौरा एवं कनौरी) एवं सितारगंज (ग्राम पंचायतें-सुरेंद्रनगर एवं रुद्रपुर ) एवं रुद्रपुर (ग्राम पंचायतें- बरी एवं फिरोजपुर) गदरपुर ( ग्राम पंचायत- चंदन नगर एवं बरीराई) में

Spread the love

रुद्रपुर । जनपद के विकासखंड बाजपुर (ग्राम पंचायतें- कनौरा एवं कनौरी) एवं सितारगंज (ग्राम पंचायतें-सुरेंद्रनगर एवं रुद्रपुर ) एवं रुद्रपुर (ग्राम पंचायतें- बरी एवं फिरोजपुर) गदरपुर ( ग्राम पंचायत- चंदन नगर एवं बरीराई) में लाभार्थीपरक योजनाओं के संतृप्तीकरण हेतु लक्षित लाभार्थियों तक समयबढद्ध रूप से पहुंचाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा   कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समस्त ग्राम पंचायतों में बहुउद्देशीय शिविर के आयोजन में स्वास्थ्य विभाग मत्स्य विभाग, उद्यान विभाग, गन्ना विकास विभाग नलकूप विभाग खाद्य विभाग, पेयजल विभाग,समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग, बाल विकास विभाग द्वारा स्टाल लगाई गई। उक्त आयोजित कार्यक्रमों में विभागीय अधिकारियों द्वारा उपस्थित लाभार्थियों को आई.ई.सी प्रचार वाहन की एलईडी के माध्यम से विभागीय जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार किया गया साथ ही मौके पर लाभार्थियों को संबंधित विभागों द्वारा राज सहायता पर निवेशों/सामग्रियों का वितरण भी किया गया। समस्त कार्यक्रमों में लाभार्थियों द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत मेरी कहानी मेरी जुबानी का अनुभव साझा किया गया। समस्त ग्राम पंचायतों में हेल्थ कैंप भी लगाए गए जिसमें लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। समस्त विभागों द्वारा विभागीय जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।

More From Author

रूद्रपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद जनसभा स्थल के शुद्धीकरण और हवन किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर सामाजिक समरसता यात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया।

प्रेस विज्ञप्ति आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हल्द्वानी। निकट पंचक्की, देवला मल्ला, गौलापार स्थित आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के छात्र-छात्राओं, पूर्व विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से जुड़े चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के पूर्व विद्यार्थियों का फेयरवेल समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों को डिप्लोमा वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सेंटर के डायरेक्टर हेमन्त पाल आर्य ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उन्हें शिक्षा के साथ अनुशासन, मेहनत, संस्कार एवं देशप्रेम की भावना को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने तथा अपने ज्ञान और हुनर का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का उद्देश्य विद्यार्थियों को कंप्यूटर एवं डिजिटल शिक्षा के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में इस प्रकार की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाती रहेंगी। कार्यक्रम में सेंटर के व्यवस्थापक नवीन सिंह बिष्ट एवं अध्यापक कपिल देवका सहित छात्र-छात्राएं, पूर्व विद्यार्थी, अभिभावक एवं अन्य उपस्थितजन मौजूद रहे।

एस.ओ.जी. जनपद उधम सिंह नगर द्वारा जनपद उधमसिंह नगर के विभिन्न थाना चौकियों में शिकायतकर्ताओं द्वारा उनके मोबाइल खोने/ गिर जाने के सम्बन्ध में दिये गये प्रा० पत्रों के आधार पर सर्विलांस के माध्यम से  करीब 500 मोबाइल फोन बरामद किये

उत्तराखंड निवेशक सम्मेलन में बोले PM मोदी- “मेरे तीसरे टर्म में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत