रुद्रपुर में मिलेंगी मैक्स हॉस्पिटल वैशाली की सेवाएं, किडनी के मरीजों को देखेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार रूद्रपुर

रुद्रपुर में मिलेंगी मैक्स हॉस्पिटल वैशाली की सेवाएं, किडनी के मरीजों को देखेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर

रुद्रपुर : उत्तर भारत और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अस्पतालों का भरोसेमंद नाम मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, वैशाली ने आज शहर के अमृत अस्पताल के साथ साझेदारी में नेफ्रोलॉजी और किडनी ट्रांसप्लांट मेडिसिन के लिए अपनी विशेष ओपीडी सेवाओं को शुरू करने की घोषणा की.

मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, वैशाली के नेफ्रोलॉजी और किडनी ट्रांसप्लांट मेडिसिन के प्रिंसिपल डायरेक्टर डॉक्टर मनोज सिंघल ने लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया. इन सेवाओं की शुरुआत के साथ, सभी उम्र और सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि के मरीजों को अन्य शहरों में नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि उन्हें अपने इलाके में ही क्वालिटी मेडिकल सेवाएं मिलेंगी.

ओपीडी सेवा अमृत अस्पताल रुद्रपुर में शुरू की गई है और हर महीने के तीसरे बुधवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक मरीज यहां आकर डॉक्टरों से परामर्श ले सकेंगे. किडनी से जुड़ी किसी भी तरह की परेशानी या फॉलो अप के लिए रेगुलर अपॉइंटमेंट बुक कर पाएंगे.

मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली के नेफ्रोलॉजी एंड किडनी ट्रांसप्लांट मेडिसिन के प्रिंसिपल डायरेक्टर डॉक्टर मनोज सिंघल ने कहा, “हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज को कंट्रोल करने के अलावा, अपनी डाइट में नमक का सेवन कम करने से इन बीमारियों से दूर रखा जा सकता है और गुर्दे की क्षति को रोका जा सकता है. प्रोसेस्ड फूड का सेवन करने के बजाय, ताजे फल और सब्जियां खानी चाहिए जो शरीर को अच्छी तरह से हाइड्रेटेड रखते हैं. एक स्वस्थ तरल पदार्थ का सेवन करते रहने से गुर्दे को डिटॉक्सीकरण प्रक्रिया में मदद मिलती है, नहीं तो फिर गुर्दे की बीमारियां होने का खतरा रहता है. धूम्रपान बंद करना किडनी समस्याएं रोकने में काफी महत्वपूर्ण होता है क्योंकि धूम्रपान गुर्दे में रक्त के प्रवाह को धीमा कर देता है और उनकी सामान्य कार्य क्षमता को बाधित करता है. धूम्रपान करने वालों को गुर्दे की क्षति का खतरा तीन गुना रहता है.

किडनी फेल्योर या क्रोनिक किडनी रोग (सीकेडी) एक बढ़ती रहने वाली बीमारी है जो तब होती है जब किडनी रक्त प्रवाह से अपशिष्ट और विषाक्त पदार्थों को फ़िल्टर करने में कमजोर पड़ जाता है. हालांकि ये कंडीशन लाइलाज है, लेकिन समय पर रोग की पहचान और प्रारंभिक उपचार के साथ, रोग की प्रगति को धीमा किया जा सकता है.

डॉक्टर मनोज ने आगे कहा, “ऐसे कई कारक हैं जिनसे क्रोनिक किडनी रोगों का पता चलता है. शराब का नियमित सेवन, नशीली दवाओं का दुरुपयोग, गंभीर डिहाइड्रेशन, असंतुलित डाइट और दर्द निवारक दवाओं का ज्यादा सेवन करने से किडनी की बीमारी होने का रिस्क रहता है. किडनी की बीमारियों के कहर को रोकने के लिए लोगों को जागरूक होने की जरूरत है और स्वस्थ जीवन शैली का पालन करने की भी जरूरत है.

शुरुआती चरण में ऐसी स्थितियों की स्क्रीनिंग के लिए रेगुलर हेल्थ चेकअप जरूरी है क्योंकि इससे न केवल रोगी पर बल्कि पूरे समाज पर वित्तीय बोझ को कम करने में मदद मिलेगी.

किडनी फेल्योर की बढ़ती घटनाओं के बीच मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, वैशाली ने रुद्रपुर में जो ओपीडी सेवा शुरू की है, ये आसपास के मरीजों को बहुत लाभ पहुंचाने वाला कदम है.

More From Author

सहकारी आंदोलन के जरिए हम देश के विकास, ग्रामीण विकास एवं विशेषकर स्वरोजगार के क्षेत्र में छोटी उद्यमिता एवं नवाचार के माध्यम से महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

रामनगर के पुछड़ी में गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाने के विरोध में श्रमिक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज विभिन्न मजदूर संगठनों ने भाजपा सरकार का पुतला परशुराम चौक, ट्रांजिट कैम्प में फूंका।

प्रेस नोट 8 दिसंबर, रुद्रपुर रामनगर के पुछड़ी में गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाने के विरोध में श्रमिक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज विभिन्न मजदूर संगठनों ने भाजपा सरकार का पुतला परशुराम चौक, ट्रांजिट कैम्प में फूंका। इस दौरान हुई संक्षिप्त सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में पूंजीपतियों और विकास कार्यों के लिए दशकों से काबिज गरीब जनता की जमीनें छीनने का काम कर रही है। पूंजीपतियों के लिए जमीनें छीनने और उनके आशियानों पर बुलडोजर चलाने की नीति ही भाजपा सरकार की मुख्य नीति है। इसलिए प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी और तमाम प्रशासन के आला अधिकारी जमीनें छीनने के लिए डेमोग्राफी में बदलाव की रट लगाए हुए हैं। सरकारों का काम जनता को रोजी, रोटी, रोजगार, घर देने का होता है। लेकिन भाजपा सरकार यह सब छीनने में लगी हुई है। गरीब लोग जैसे–तैसे मुश्किल व विपरीत परिस्थितियों में अपना खून –पसीना बेचकर कुछ रुपए जुटाकर अपना घर बनाते है। लेकिन ये सरकार बस्तियां की बस्तियां उजाड़ दे रही है। न्यायालयों के तमाम निर्देशों के बावजूद बिना पुनर्वास व वैकल्पिक व्यवस्था किए बिना गरीबों के घरों पर बुलडोजर चला देना ना सिर्फ अपनी वैधानिक जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ना है बल्कि मानवता के खिलाफ भी है। वक्ताओं ने कहा कि पुछड़ी में गरीबों के मालिकाना हक और उनकी न्याय की लड़ाई लड़ने वाले एक दर्जन से अधिक नागरिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करना शासन–प्रशासन के अमानवीय चेहरे को दर्शाता है। प्रदर्शन के माध्यम से संगठनों ने मांग की कि गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाने की कार्यवाही को तुरंत रोका जाए और उनके आशियानों को वैधता प्रदान करने के लिए पूरे प्रदेश में रह रहे लोगों को उनकी काबिज जमीन पर मालिकाना हक दिया जाए, साथ ही जिन परिवारों को उजाड़ा है उनके पुनर्वास व मुआवजे की व्यवस्था की जाए। इस दौरान सीएसटीयू के कॉमरेड मुकुल, क्रालोस के शिवदेव सिंह, भाकपा(माले) के ललित मटियाली ने संबोधित किया। इसके अलावा सी एस टी यू के धीरज जोशी, ऐक्टू की अनिता अन्ना, हरेंद्र सिंह, विजय शर्मा, भूपति रंजन मलिक, ज्ञानचंद, CIE श्रमिक संगठन से डूंगर सिंह, एडविक मजदूर संगठन से राजू सिंह, ऑटो लाइन मजदूर संगठन से जीवन लाल, इंकलाबी मजदूर केंद्र से राजेश आदि शामिल थे। ललित मटियाली

उधमसिंहनगर पुलिस का मोटरसाइकिल चोरों पर प्रहार लगातार जारी थाना काशीपुर क्षेत्र से तीन शातिर चोर गिरफ्तार ,चोरी की गई 6 मोटरसाइकिल बरामद

विकासखण्ड रूद्रपुर की ग्राम पंचायत कनकपुर में लाभार्थीपरक योजनाओं के संतृप्तीकरण हेतु लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध रूप से पहुँचाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।