रुद्रपुर में दूसरे दिन भी चला पीला पंजा,इतनी दुकानें तोड़ी कइयों के चालान अभियान आगे भी रहेगा जारी

राजीव गौड़ रूद्रपुर । जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त के निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी/मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा के नेर्तत्व में आज दुसरे दिन काशीपुर रोड गल्ला मण्डी गेट से इन्दिरा चैक तक नगर निगम, राजस्व विभाग, पुलिस बल एवं एनएच द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने एवं चालान की कार्यवाही की गयी। इस दौरान जेसीबी से एनएच की जद मे ठेले, फड़, खोखे, होर्डिंग, बैनर आदि को हटाते हुए अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। इसी के साथ राजस्व विभाग, नगर निगम व पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा चालान कटाने की कार्यवाही भी की गयी। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि अतिक्रमण हटाने का यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। उन्होने कहा कि शहर के अन्य ऐसे सभी स्थानों पर जहां सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किया गया है उन स्थानों को अतिक्रमण से मुक्त कराने हेतु प्रशासन द्वारा निरन्तर अभियान चलाया जायेगा। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी प्रत्युष सिंह, सीओ आशीष भारद्वाज, तहसीलदार नीतू डागर, एसएनए राजू नबियाल के साथ भारी मात्रा में पुलिस बल, नगर निगम की टीम आदि उपस्थित थे।

More From Author

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प

नवरात्र का त्योहार आते ही गरबा और डांडिया की रौनक बढ़ जाती है। गुजरात में गरबा केवल नृत्य नहीं, बल्कि वहां की संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा है। हर साल नवरात्र के दौरान पारंपरिक गीतों के साथ बॉलीवुड के गरबा गाने भी खूब बजते हैं। इन्हीं में आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का गीत ‘झूमे रे गोरी’ खास पहचान बना चुका है।

पढ़िए…एक्शन में सीएम योगी एक भ्रष्टाचारी सीओ को बनाया सिपाही

कांग्रेस पार्टी कमजोर नहीं है कांग्रेस के पांच विधायक जिले में है,नहीं होने देंगे उत्पीड़न : हिमांशु गावा