Saturday, July 27, 2024

Latest Posts

मजाक में कहे शब्द कई बार आपकी असल जिंदगी की सफल बन जाते हैं। ऐसा ही कुछ हिमांशी बोहरा के साथ भी हुआ। उनके दोस्त मजाकिया अंदाज में उन्हें बोलते थे कि माडलिंग कर लो बिल्कुल हीरोइन लगाती हो। लेकिन हिमांशी बोहरा ने शुरुआत में केवल माजक माना। लेकिन हिमांशी की किस्मत को कुछ ऐसा ही मंजूर था। कई दिनों तक मुंबई पांच सितारा होटल में हुई स्पीड इंडिया एंटरटेनमेंट के बैनर ताले गुरलक्स मिस एंड मिस्टर इंडिया 2023 प्रतियोगिता में रुद्रपुर ट्रांजिट कैम्प की हिमांशी बोहरा ने खिताब अपने नाम कर प्रदेश के साथ जनपद और शहर का नाम रोशन किया है।

जनपद ऊधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय रुद्रपुर की हिमांशी बोहरा बेटी ने एक बार फिर शहर और राज्य का नाम रौशन किया है। गुरलक्स मिस एंड मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता में गुरलक्स मिस टीन इंडिया 2023 का ख़िताब अपने नाम किया है। प्रतियोगिता में देश भर से कई प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। आपको बता दे स्पीड इंडिया एंटरटेनमेंट द्वारा गुरलक्स मिस एंड मिस्टर इंडिया 2023 प्रस्तुत किया गया जिसका निर्देशन सीईओ सोनू पाल द्वारा सफलता पूर्वक किया गया। इसमें जम्मू से सुमित भारद्वाज मिस्टर इंडिया के विजेता रहे। वहीं पहली रनर अप अदिति, सेकेंड रनर अप अंजलि तिवारी, फर्स्ट रनर अप राजेश्वर रहे। वहीं हिमांशी बोहरा 2023 की मिस टीन ऐज में विजेता रही। गीतिका आर्य, मिस इंडिया (विजेता) 2023 की विजेता रही शो में स्टाइल आइकन अर्शी खान और अबू मलिक भी शो के मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रतियोगियता में चार राउंड में पहला बीच राउंड, दूसरा रैंप वाक, तीसरा टैलेंट और चौथा क्विज राउंड था। वही कार्यक्रम में अर्शी खान ने गुरलक्स मिस एंड मिस्टर इंडिया 2023 के सभी विजेताओं को सम्मानित किया। अर्शी खान द्वारा सम्मानित किया जाना वास्तव में प्रतिभागियोंयादगार क्षण रहा। क्योंकि अर्शी की यात्रा भी काफी सराहनीय है। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह यादगार अनुभव था। अर्शी खान के मुताबिक ऐसे क्षणों को वो भी जी चुकी है। अर्शी खान ने नए चेहरों को उभरने और बढ़ने का मौका देने के लिए सोनू पाल की सराहना की। शो के निदेशक और सीईओ सोनू पाल ने भी सभी प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि गुरलक्स ने सभी के चेहरे पर मुस्कान छोड़ दी और एंटरटेनमेंट शो प्रिया के प्रयास से एक सफल शो साबित हुआ 2023 मॉडल तोर सोनू पाल द्वारा निर्देशित चतुर्वेदी मिस ग्लोबल शो का एक सफल और बेहद प्रतिभाशाली शो था।

वही मुंबई से लौटी हिमांशी बोहरा ने बताया घर वालों के सहयोग के कारण उसे ये जीत हासिल हुई है। हिमांशी बोहरा के रुद्रपुर पहुँचते ही उसके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। परिवार के लोग और रिश्तेदार कॉफी खुश हैं और इस जीत का श्रेय अपनी बेटी की मेहनत को दे रहे हैं। हिमांशी बोहरा के पिता और उनकी मां दोनों ही अपनी बेटी की सफलता से खुश हैं और सभी की शुभकामनाओं के लिए लोगों का धन्यवाद कर रहे हैं।

About The Author

Latest Posts

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.