रुद्रपुर। श्री गुरुनानकदेव जी के 554 वें प्रकाश पर्व पर शहर में नगर कीर्तन का पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल व समाजसेवी संजय ठुकराल ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार रूद्रपुर

रुद्रपुर। श्री गुरुनानकदेव जी के 554 वें प्रकाश पर्व पर शहर में नगर कीर्तन का पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल व समाजसेवी संजय ठुकराल ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया एवम पालकी साहब के समक्ष शीश नवाकर क्षेत्र में सुख समृद्धि एवम शान्ति की कामना की l इस दौरान आतिशबाजियों के साथ संगत का स्वागत भी किया गया इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल सहित संजय ठुकराल ने पंच प्यारों के समक्ष शीश नवाकर आशीर्वाद ग्रहण किया एवम गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया l उन्होंने कहा कि रुद्रपुर के पवित्र नगर कीर्तन में आसपास के विभिन्न शहरों की हजारों संगत प्रतिभाग करती है पवित्र
नगर कीर्तन शहर की आत्मा है हर किसी नागरिक को वर्ष भर इस पवित्र एक इन्तजार सा रहता है उन्होंने कहा कि श्री गुरुनानक देव जी किसी धर्म जाति देश के गुरू नहीं हैं वह तो स्वयं अकाल पुरख हैं उनके बताए मार्ग पर चलकर हम जीवन की असल सच्चाई को जान सकते हैं और इस जन्म मरण के बंधनों से मुक्त हो सकते हैं इस दौरान नगर कीर्तन का स्वागत करने वालों में संजय जुनेजा राजू भूसरी, संजीव गुप्ता, विकास बंसल, राजवीर सिंह, सुनील झाम, सुल्तान सिंह, हिमांशु मिड्ढा, विपिन राजपूत, आदेश गंगवार, राजेश ग्रोवर, अजय ठकराल, पवन गाबा ,बंटी कोली, सुरेंद्र सिंह सरजू, विक्की सैनी, रोहित खुराना ,सुदीप सिंह सहित धर्म प्रेमी जनता उपस्थित रही l

More From Author

रूद्रपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद जनसभा स्थल के शुद्धीकरण और हवन किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर सामाजिक समरसता यात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया।

प्रेस विज्ञप्ति आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हल्द्वानी। निकट पंचक्की, देवला मल्ला, गौलापार स्थित आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के छात्र-छात्राओं, पूर्व विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से जुड़े चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के पूर्व विद्यार्थियों का फेयरवेल समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों को डिप्लोमा वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सेंटर के डायरेक्टर हेमन्त पाल आर्य ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उन्हें शिक्षा के साथ अनुशासन, मेहनत, संस्कार एवं देशप्रेम की भावना को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने तथा अपने ज्ञान और हुनर का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का उद्देश्य विद्यार्थियों को कंप्यूटर एवं डिजिटल शिक्षा के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में इस प्रकार की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाती रहेंगी। कार्यक्रम में सेंटर के व्यवस्थापक नवीन सिंह बिष्ट एवं अध्यापक कपिल देवका सहित छात्र-छात्राएं, पूर्व विद्यार्थी, अभिभावक एवं अन्य उपस्थितजन मौजूद रहे।

काशीपुर क्षेत्र में उधम सिंह नगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता,डबल मर्डर का किया खुलासा, काला जादू करने वाला पिता ही निकला अपनी दो बेटियों का कातिल।

उधमसिंहनगर पुलिस का मोटरसाइकिल चोरों पर प्रहार लगातार जारी थाना काशीपुर क्षेत्र से तीन शातिर चोर गिरफ्तार ,चोरी की गई 6 मोटरसाइकिल बरामद