रुद्रपुर। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तत्वावधान में गांधी पार्क में पिछले कई दिनों से श्रीमद्भागवत भागवत कथा का आयोजन हो रहा है ,

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

रुद्रपुर। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तत्वावधान में गांधी पार्क में पिछले कई दिनों से श्रीमद्भागवत भागवत कथा का आयोजन हो रहा है ,

जहां साध्वी कालिंदी अपनी ओजस्वी वाणी से
श्रीमद् भागवत कथा सुना रहीं हैं जहां सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हो रहे हैं और श्रीमद् भागवत कथा सुनकर अपने जीवन को धन्य कर रहे हैं। आज श्रीमद्भागवत कथा स्थल पर भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक और समाजसेवी भारत भूषण चुघ पहुंचे।
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा सभी अतिथियों को अंगवस्त्र भेट कर समान्नित किया गया। इस दौरान भारत भूषण चुघ ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है जो बेहद सुंदर ओर व्यवस्थित है जिसके श्रवण मात्र से ही अन्तर्मन में शुद्धता शांति के वातावरण का संचार होता है, श्रीमद् भागवत कथा सुनने से ही भगवान कृष्ण की लीलाओं के सुखद अनुभव का अहसास होता है इसको आत्मसात करने से प्राणी मात्र को सामाजिक जीवन को जीने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा को सुनने सभी भक्त पूरी आस्था के साथ सम्मिलित होते हैं जो दर्शाता है कि सनातन संस्कृति की जड़े युगों युगों से गतिमान है। चुघ ने दिव्य ज्योति जागृति संस्थान को शुभकामनाएं देते हुए उनका आभार जताया। इस दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी नरेंद्र नंद ,विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय सह मंत्री स्नेह पाल सिंह, भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजेंद्र सिंह संधू, विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय संगठन मंत्री अजय नागर, अधिवक्ता दिवाकर पांडे ,वीरेंद्र जिंदल, राजकुमार खनिजों, राज कली समेत सैकड़ो भक्त उपस्थित थे।

More From Author

*विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित* रुद्रपुर। गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे 111703.21 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर नया कीर्तिमान स्थापित करने को विधायक शिव अरोरा ने बताया ऐतिहासिक। विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवभूमि उत्तराखंड की धरती से कहा था 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा उस दिशा में कदम बढ़ाते हुए उत्तराखंड का यह बजट सर्वस्पर्शी सर्वसमावेशी है,जो युवा, महिला, किसान, गरीब को पूर्ण रूप से समर्पित है इस बजट मे हमारे अनदाता की आये कैसे बढ़े इसको लेकर क़ृषि क्षेत्र मे काफ़ी प्रावधान है , महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने, देवभूमि उत्तराखंड मे पर्यटन को और कैसे बढ़ावा मिले,हमारे उद्योग ओर किस प्रकार से मजबूत हो उनको बढ़ावा दिया जा सके इस बजट में मुख्य रूप से जोर दिया गया। विधायक शिव अरोरा बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार देवभूमि की संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य,शिक्षा,रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में इस बजट में महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए। विधायक शिव अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो प्रदेश हित में सदैव सख्त निर्णय लेने के लिए जाने जाते रहे हैं इसका उदाहरण समान नागरिक संहिता प्रदेश में लागू करना, सख्त नकल विरोधी कानून बनाना, धर्मांतरण कानून बनाना जैसे रिकॉर्ड उदाहरण है जो उत्तराखंड को देश में विशेष पहचान दिलाये हुए हैं। विधायक शिव अरोरा ने कहा यह बजट उत्तराखंड के विकास को सुनिश्चित करेगा इसे अंतिम पायदान पर बैठे गरीब व्यक्ति को भी इसका लाभ मिलेगा। विधायक शिव अरोरा ने इस बजट को अब तक का सबसे बेहतर बजट करार दिया।

विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित

थाना ट्रांजिट कैम्प पुलिस ने 02 शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार। अभियुक्तो से 04 मोटर साईकिल बरामद।

जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने शनिवार को नगर निगम द्वारा चयनित वैंडिंग जोन में किये जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।