यूसीसी कानून लागू होने पर भाजपाइयों ने किया मिष्ठान वितरण रुद्रपुर -उत्तराखंड में यूसीसी कानून लागू होने पर भाजपाइयों ने मिष्ठान वितरित किया ।

Spread the love

यूसीसी कानून लागू होने पर भाजपाइयों ने किया मिष्ठान वितरण
रुद्रपुर -उत्तराखंड में यूसीसी कानून लागू होने पर भाजपाइयों ने मिष्ठान वितरित किया ।

भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक भारत भूषण चुघ के नेतृत्व में शिमला बहादुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां उन्होंने राज्य में यूसीसी लागू होने पर हर्ष जताते हुए मिष्ठान वितरित किया। वरिष्ठ भाजपा नेता चुघ ने कहा कि उत्तराखंड देश के ऐसा पहला राज्य बन गया है जहां यूसीसी कानून लागू किया गया है। जिसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि अब राज्य में सभी नागरिकों को एक समान न्याय मिलेगा और सभी के लिए कानून भी एक समान होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार सभी वर्गों को साथ लेकर निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है ऐसे में यह कानून लागू होने पर राज्य की जनता का भाजपा पर और विश्वास बढ़ेगा तथा भाजपा सरकार और मजबूती से जन समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी। उन्होंने यूसीसी कानून लागू होने पर केंद्र सरकार और राज्य सरकार का आभार जताया। इस दौरान उत्तम दत्ता दर्ज राज्य मंत्री संजीव गुप्ता विनय बंसल हिम्मत रामकोली दीपक सागर शैलेंद्र कोली राज कोली सुरेंद्र गुप्ता प्रीति धीर ममता त्रिपाठी अमरदीप सोनकर पप्पू डे मधु डे शिवकुमार शिववु सनी पासवान राहुल सक्सेना सपन सरकार अभिषेक सुधीर मौजूद रहे

More From Author

रूद्रपुर। जिला मुख्यालय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की बद्हाल व्यवस्थाओं से संबंधित ज्ञापन सौंपने जा रहे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत कई कांग्रेसियों को पुलिस ने सिटी क्लब के पास से गिरफ्तार

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

हल्द्वानी में दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश:-कर्फ्यू जारी सीएम धामी ने की शांति की अपील,हालात पर पैनी नजर

मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी पहुंचकर लिया स्थिति का जायजा घायल महिला पुलिस दल समेत अन्य पुलिसकर्मियों, प्रशासन, नगर निगमकर्मी और पत्रकार साथियों का जाना हाल चाल