यूक्रेन से सकुशल रुद्रपुर लौटी प्रेरणा चौधरी का पूर्व विधायक ठुकराल ने किया फूल मालाओं से स्वागत

Spread the love

रूद्रपुर । यूक्रेन से सकुशल अपने घर लौटी प्रेरणा चौधरी पुत्री राजेश चौधरी  के निवास रुद्रपुर हरि मंदिर गली में पहुंच कर निवर्तमान विधायक राजकुमार ठुकराल व उनकी पत्नी कोमल ठुकराल ने शाल ओढ़ाकर स्वागत करते हुए परिवारजनो को बधाई दी। बता दें रुद्रपुर निवासी प्रेरणा चौधरी भी मेडिकल चिकित्सा के लिए यूक्रेन गये हुए थी। युद्ध के बाद पैदा हुए हालातों के चलते वह यूक्रेन में ही फंसे हुए थे जिसके चलते परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही थी। आपरेशन गंगा अभियान के तहत यूक्रेन से अन्य छात्रों के साथ प्रेरणा चौधरी को भी सकुशल वापस लाया गया। उनकी घर वापसी से परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गयी। प्रेरणा के वापस लौटने पर निवर्तमान विधायक ठुकराल ने भी उनका स्वागत किया और परिजनों को बधाई दी। इस दौरान हरीश ठुकराल, राजपाल सिंह,बबिता ठुकराल,नीरज चौधरी,विद्या देवी , समाजसेवी संजय ठुकराल, राजेश ग्रोवर, बंटी कोली आदि भी मौजूद थे।

More From Author

रुद्रपुर । मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह सामंती एवं युवा नेता स्वर्गीय बंटी कोली के जन्मदिवस पर उनकी स्मृति में बुधवार को काशीपुर रोड स्थित गाबा चौक के पास रुद्रपुर चैरिटेबल ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

काशीपुर बाईपास से हटने वाले व्यापारियों के पुनर्वास की कवायद तेज  महापौर ने अधिकारियों संग प्रस्तावित स्थल का किया निरीक्षण किसी भी व्यापारी का कारोबार प्रभावित नहीं होने देंगेः महापौर

उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने दिया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस कारण ज्ञापन

वेव सिनेमा हॉल में दर्शकों ने करोड़ों नरसंहार में शाहिद हिंदुओं को श्रद्धांजलि – सुब्रत विश्वास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *