यहाँ पुलिस ने छह मोटरसाइकिल के साथ पकडे चोर

Spread the love

पौड़ी कोतवाली पौड़ी पुलिस ने 6 बाइकों के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। ए.एस.पी पौड़ी शेखर सुयाल ने जानकरी देते हुए बताया कि कुछ माह पहले पौड़ी में चोरी हुई बाइकों की शिकायतों के बाद कोतवाल पौड़ी ने एक टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा सीसीटीवी की मदद से भी चोरी का खुलासा करने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को एक अभियुक्त से 6 बाइक प्राप्त हुई है। अभियुक्त से पूछताछ में पता चला है कि दो वाहन कोतवाली पौड़ी, दो वाहन राजस्व क्षेत्र से चोरी हुई थी और अन्य दो की जानकारी भी जुटाई जा रही है। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा कोतवाली टीम के इस सराहनीय कार्य को देखते हुए और उनका मनोबल बढ़ाने के लिए उन्हें ₹5000 की धनराशि देने की भी घोषणा की गई।

More From Author

लव जिहादी को दिया जा रहा संरक्षणः विकास शर्मा  महापौर ने गूलरभोज प्रकरण पर दी तीखी प्रतिक्रिया कहा- दूसरे समुदाय का युवक नेताओं के इशारे पर लगा रहा झूठे आरोप

रूद्रपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद जनसभा स्थल के शुद्धीकरण और हवन किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर सामाजिक समरसता यात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया।

राजधानी देहरादून पुलिस लाइन कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम में डीजीपी से नाराज हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ,मोमबत्ती को लेकर देखिये vedio

पुलिस लाईन रुद्रपुर में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव ,देखिये मंत्र मुग्ध करने वाली तस्वीरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *