मेयर ने किया सड़क निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण अधिकारियो को दिए निर्देश

Spread the love

मेयर ने किया सड़क निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण अधिकारियो को दिए निर्देश

 

रूद्रपुर। मेयर रामपाल सिंह ने नगर निगम अधिकारियों के साथ वार्ड नंबर तीन ट्रांजिट कैम्प में चल रहे सड़क निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान मेयर ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता परखने के साथ ही फीता लेकर निर्माण के मानकों की जांच भी की। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों मे ंमानकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि जनता के पैसे का दुरूपयोग नहीं होना चाहिए। इसके लिए वह स्वयं भी निर्माण कार्यों की समय समय पर जांच कर रहे हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी निर्माण कार्यों के मानकों का पालन न होने की स्थिति में शिकायत करने को कहा। मेयर ने कहा कि जो भी ठेकेदार निर्माण कार्यों में लापरवाही याह गड़बड़ी करेगा उसे ब्लैक लिस्टेड किया जायेगा। निरीक्षण के दौरान वार्डवासियों ने मेयर को समस्याएं भी बतायी जिनजा उन्होेंने निराकरण का आश्वासन दिया। मेयर ने कहा वार्डों की समस्याओं का निराकरण उनकी प्राथकिता हैं। शहर के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। विकास कार्यों के लिए ध्न की कमी नहीं आने दी जायेगी।उन्होंने कहा कि जनता से किये गये वायदों को पूरा करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी।

More From Author

विधायक शिव अरोरा की मेहनत लाई रंग मुख्यमंत्री घोषणा मे शामिल उनके प्रस्ताव जलभराव के स्थायी समाधान हेतु मास्टर ड्रेनेज प्लान हेतु 786.79 करोड़ की DPR स्वीकृत, पहले चरण मे 441.79 करोड़ से होगा कार्य विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार

रlमपुरा के तीन वार्डो से होकर जाने वाली महत्वपूर्ण मार्ग कटोरी मन्दिर से चंद्रपाल किरना तक जाने वाली जर्जर सड़क का विधायक शिव अरोरा ने मौके पर खड़े होकर शुरू करवाया निर्माण कार्य विधायक बोले सीसी सड़क निर्माण से हजारों लोगो को मिलेगा फायदा, जनता ने विधायक का जताया आभार

उधम सिंह की जयंती के उपलक्ष्य पर आयोजित कराटे प्रतियोगिता में विधायक शिव अरोरा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया

छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *