मास्टर इंटरनेशनल स्कूल में चल रही खो खो चैम्पियनशिप में अतिथियों ने स्कूल प्रबंधन की जमकर सराहना की।

Spread the love

मास्टर इंटरनेशनल स्कूल में चल रही खो खो चैम्पियनशिप में अतिथियों ने स्कूल प्रबंधन की जमकर सराहना की

मास्टर इंटरनेशनल स्कूल में चल रही खो खो चैम्पियनशिप पर पहुँचे अतिथियों ने स्कूल प्रबंधन के बेहतरीन प्रयास की जमकर सराहना की। आज इस चैम्पियनशिप में क्वाटर फाइनल खेला गया जिसमें भाग लेने वाली टीमों नें शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर पहुँचे अतिथियों का स्कूल प्रबंधन की ओर से प्रधानाचार्य डॉ गौरव गर्ग व प्रबंधिका शिल्पी गर्ग नें स्वागत किया। इस दौरान छावनी स्कूल के प्रधानाचार्य प्रदीप सपरा, ब्लूमिंग किड्स एकेडमी के एमडी सुशील शर्मा, ब्लूमिंग स्कॉलर एकेडमी के एमडी जितेंद्र देवीलाल तथा डी ए वी स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ मनीष गोयल आदि अतिथियों नें स्कूल के आयोजन की सराहना की। कल यानी 23 दिसम्बर को सेमीफाइनल व 25 दिसम्बर को फाइनल मैच खेला जाएगा। यहाँ बता दें कि काशीपुर के प्रतिष्ठित मास्टर इंटरनेशनल स्कूल में चल रही अंडर 14 अंतर विद्यालय खो खो चैम्पियनशिप में काशीपुर के 27 निजी व सरकारी स्कूल प्रतिभाग कर रहे है। उधर अध्ययनरत छात्र छात्राओं नें भी आयोजन की जमकर सराहना की।
आज बालिका वर्ग में ब्लूमिंग स्कॉलर्स और राजपूताना स्कूल के मध्य मैच खेला गया ब्लूमिंग स्कूल ने जीत हासिल कर सेमी फाइनल में जगह बनायी दूसरा मैच रेलवे स्कूल और श्री गुरुनानक स्कूल बसई के मध्य हुआ इस मैच में रेलवे स्कूल की बालिकाओं ने जीत हासिल की और सेमी फाइनल में प्रवेश किया।
उधर बालक वर्ग में
मास्टर इंटरनेशनल स्कूल और राजपूताना स्कूल के बीच हुई भिड़ंत में मास्टर इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमी फाइनल में प्रवेश किया। अन्य मैच में डीएवी स्कूल और ग्रेट मिशन स्कूल के बीच हुई काँटे की टक्कर में डी ए वी स्कूल ने सेमी फाइनल मैं जगह बनायी।
मारिया असप्ता स्कूल और और सैंट मेरी स्कूल के बीच हुए मैच मे मारिया स्कूल ने बाज़ी मारी तथा ओरिसन स्कॉलस्टिका और एवरग्रीन स्कूल के मध्य स्कूल मे एवर्ग्रीन स्कूल ने जीत हासिल कर सेमी फाइनल में प्रवेश किया। मौजूद अथितियों व स्कूली बच्चों नें सभी मैच का जमकर लुत्फ उठाया।

More From Author

*प्रेस विज्ञप्ति* कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग जनपद नैनीताल ने संगठन को ग्राम और बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने की दिशा में आज एक बड़ा कदम उठाया है। जिला अध्यक्ष इन्दर पाल आर्य के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में भीमताल विधानसभा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। यह विस्तार भीमताल विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र कुमार द्वारा किया गया। जिला अध्यक्ष इन्दर पाल आर्य के निर्देश पर हरिश चन्द्र को भीमताल विधानसभा का संयोजक बनाया गया है। युवाओं को जोड़ने और कांग्रेस की नीतियों को डिजिटल माध्यम से घर-घर पहुंचाने के लिए हरेंद्र कुमार को सोशल मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन को गति देने के लिए जगजीवन राम, प्रकाश चंद्र, गिरीश चंद्र, नवीन चंद्र एवं मनोज कुमार को विधानसभा उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। साथ ही ओखलाकांडा ब्लॉक में संगठन को मजबूती देने हेतु गिरीश चंद्र को ब्लॉक उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। इस अवसर पर भीमताल विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने कहा कि जिला अध्यक्ष इन्दर पाल आर्य के दूरदर्शी नेतृत्व में आज नैनीताल जिले में कांग्रेस का एससी विभाग सबसे मजबूत और सक्रिय संगठन के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान और राहुल गांधी के सामाजिक न्याय के संदेश को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य है। यह नई टीम उसी संकल्प को पूरा करेगी। राजेंद्र कुमार ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए भरोसा जताया कि जिला अध्यक्ष इन्दर पाल आर्य के मार्गदर्शन में सभी साथी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण से कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष इन्दर पाल आर्य एवं विधानसभा अध्यक्ष के प्रति आभार जताते हुए संकल्प लिया कि वे कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

स्वास्थ्य विभाग ने की ताबड़तोड़ छापेमारी दिनेशपुर । स्वास्थ्य विभाग गदरपुर एवं तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने बिना पंजीकरण के संचालित हो रहे निजी क्लीनिकों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर तीन क्लीनक को सील कर दिया

विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत ग्राम महतावन में ब्लॉक प्रमुख अर्जुन कश्यप द्वारा विकसित भारत की शपथ दिलाई गई