महिलाओं का आत्मनिर्भर होना जरूरी – के पी गंगवार किच्छा विधानसभा क्षेत्र में सिलाई सेंटर का हुआ शुभारंभ

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

महिलाओं का आत्मनिर्भर होना जरूरी – के पी गंगवार
किच्छा विधानसभा क्षेत्र में सिलाई सेंटर का हुआ शुभारं

रुद्रपुर। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भाईचारा एकता मंच का चल रहा प्रयास निरंतर जारी है इसी क्रम में आज किच्छा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दरऊ में अल्पसंख्यक महिलाओं के लिए सिलाई सेंटर का शुभारंभ भाईचारा एकता मंच के पदाधिकारी ने किया। इस अवसर पर भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष के पी गंगवार ने कहा कि महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार व समाज को एक नई दिशा देगी उत्तराखंड अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना के अंतर्गत किच्छा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत दरऊ में अल्पसंख्यक महिलाओं के लिए सिलाई सेंटर का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ के अवसर पर भाईचारा एकता मंच के पदाधिकारी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जागरूक भी किया। इस अवसर पर अवसर पर भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार के साथ केंद्रीय महामंत्री मुमत्याज अहमद, जिला महामंत्री काजल राघव, महानगर अध्यक्ष आरती मौर्य, महानगर सचिव छाया शर्मा सहित भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य ब सेंटर के संचालक उमेश भारती सहित केंद्र में अध्यनरत 40 महिलाओं के अलावा तमाम ग्रामवासी भी मौजूद रहे।

More From Author

समस्याएं लेकर आए लोग,समाधान लेकर चेहरे पर मुस्कान के साथ लौटे  ट्रांजिट कैंप में महापौर जनता दरबार में सैकड़ों लोगों को मिली राहत  अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभः विकास शर्मा  पीएम स्वनिधि योजना का जिला स्तरीय कैंप भी लगाया

रुद्रपुर। वार्ड नंबर 25 फाजलपुर मेहरौला के दर्जनों नागरिकों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में लोक विहार कॉलोनी, बराड़ नगर एवं अपना एंक्लेव में व्याप्त समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदोरिया तथा अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय से कलेक्ट्रेट में भेंट कर ज्ञापन सौंपा।

समस्याएं लेकर आए लोग,समाधान लेकर चेहरे पर मुस्कान के साथ लौटे  ट्रांजिट कैंप में महापौर जनता दरबार में सैकड़ों लोगों को मिली राहत अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभः विकास शर्मा  पीएम स्वनिधि योजना का जिला स्तरीय कैंप भी लगाया

विधायक शिव अरोरा ने शैक्षिक उत्कृष्ट पुरस्कार देकर किया बच्चो को सम्मानित, अदित्यनाथ झा इंटर कॉलेज में हुआ था कार्यक्रम

सीएम के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन तैयारी में जुटा 10 जनवरी को है सीएम का कार्यक्रम